फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   10 thousand girl students took the exam in six districts

Siddharthnagar News: छह जिले में 10 हजार छात्राओं ने दी परीक्षा

Thu, 12 Dec 2024 11:32 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
10 thousand girl students took the exam in six districts
रेणुकूट। ऊर्जा संरक्षण के प्रति जागरूकता के लिए बृहस्पतिवार को हिंडाल्को में ऊर्जा संरक्षण सप्ताह का आगाज हुआ। यह कार्यक्रम 18 दिसंबर तक चलेगा। पहले दिन संस्थान के कर्मचारियों को शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

एडमिन विभाग के कांफ्रेंस हाल में आयोजित कार्यक्रम में ऊर्जा विभाग के विवेक अग्रवाल ने सभी को ऊर्जा संरक्षण सप्ताह के दौरान होने वाले कार्यक्रमों व प्रतियोगिताओं की जानकारी दी। बताया कि विद्यार्थियों के लिए चित्रकला, प्रश्नोत्तरी व स्लोगन प्रतियोगिता के साथ कर्मचारियों के लिए नुक्कड़ नाटक, पेप टॉक, महिलाओं के लिए जागरूकता सत्र का आयोजन होगा। क्लस्टर एचआर हेड जसबीर सिंह ने संस्थान के नव नियुक्त क्लस्टर हेड समीर नायक का स्वागत किया। हिंडाल्को में चल रहे विभिन्न ऊर्जा संरक्षण के प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी दी। क्लस्टर हेड ने कहा कि बड़े स्तर पर ऊर्जा का संरक्षण करके ही पर्यावरण को प्रदूषण से बचाया जा सकता है। इस मौके पर एचआर सिंह, रवि गुप्ता, राजेश कपूर, उज्ज्वल केश, राजीव झुनझुनवाला, संजीव गुप्ता, यशवंत कुमार आदि उपस्थित रहे। रिडक्शन प्लांट हेड जयेश पवार के धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed