फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   10 participants will participate in Vikasit Bharat Youth Parliament program in Lucknow

Siddharthnagar News: विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट कार्यक्रम लखनऊ में शामिल होंगे 10 प्रतिभागी

Sat, 22 Mar 2025 11:53 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Mar 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
10 participants will participate in Vikasit Bharat Youth Parliament program in Lucknow
-बुद्ध विद्या पीठ पीजी कॉलेज में आयोजित हुए कार्यक्रम में किया गया चयन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। बुद्ध विद्या पीठ में शनिवार को विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट के तहत श्रावस्ती व सिद्धार्थनगर से 18 से 25 आयु वर्ग के 30 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। शुक्रवार से आयोजित कार्यक्रम में दो दिनों में 50 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। इसमें से 10 श्रेष्ठ प्रतिभागी चयनित होकर 28 एवं 29 मार्च को लखनऊ विधानसभा में प्रतिभाग करेंगे।
इस दो दिवसीय कार्यक्रम के समापन सत्र में मुख्य अतिथि निवर्तमान विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह व विशिष्ट अतिथि डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी रहे। कार्यक्रम में एनएसएस के समन्वयक सिविवि देवबक्श सिंह व विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट के नोडल केंद्र के कोऑर्डिनेटर एसोसिएट प्रोफेसर डॉ शक्ति जायसवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अभय कुमार श्रीवास्तव ने मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि का स्वागत किया।
विज्ञापन

शनिवार को श्रावस्ती व सिद्धार्थनगर के कुल 30 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। शनिवार को प्रतिभागियों में श्रावस्ती से शिवांशी शुक्ला, सिद्धार्थनगर से नेमा भारती, अंजनी, साधना गौतम, खुशी पांडेय, आंचल मद्धेशिया, सरस्वती सोनी, महिमा यादव, शिवांगी, अंजली गुप्ता, शिवम चंद्र दुबे, कुसुम, प्रीति यादव, अनामिका मिश्रा, ममता लोधी, लवली मिश्रा, महिमा चौरसिया, अर्चना, शुभ लक्ष्मी, विकास कुमार, मो. फारूक, शालिनी कुमारी, शालिनी गुप्ता, पारुल भारती रही। सभी प्रतिभागियों ने एक राष्ट्र एक चुनाव विषय पर पांच मिनट का शानदार व्याख्यान प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने प्रतिभागियों को अग्रिम शुभकामनाएं दी और उज्जवल भारत के भविष्य के लिए ऐसे गंभीर विषयों पर विमर्श की सराहना की। डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी ने बताया कि पांच वर्ष के कार्यकाल में सरकार को अनेक बार चुनाव होने एवं बार-बार आचार संहिता लागू करने के कारण विकास कार्यों में अवरोध का सामना करना पड़ता है। एक राष्ट्र, एक चुनाव : विकसित भारत, के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

इस दौरान नसरुल मुस्तफा खां, दीपक देव तिवारी, रत्नाकर पांडेय, विनोद वर्मा, राघवेंद्र सिंह, अजीत पटेल, रेखा सिंह, अजय द्विवेदी, आकांक्षी मिश्रा, गिरीश चंद्र मिश्रा, सुनीता देवी, शुभम मिश्रा, अमितेश श्रीवास्तव मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ दीपक देव तिवारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed