फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   si made dead man witness

यूपी: दरोगा ने मुर्दे को ही बना दिया गवाह

Fri, 10 Jan 2014 01:06 PM IST
अमर उजाला, सहारनपुर
अमर उजाला, सहारनपुर Updated Fri, 10 Jan 2014 01:06 PM IST
विज्ञापन
si made dead man witness

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में कोतवाली सिटी में तैनात एक दरोगा ने मुर्दे को ही गवाह बना दिया। आरोप है कि दरोगा ने रिश्वत न देने पर मृतक व्यक्ति को गवाह बना कर संगीन धाराएं हटाई है और प्रतिवादी पक्ष को राहत पहुंचाई है। पीड़ित ने सुबूत समेत शिकायत एसएसपी से लेकर डीआईजी और डीजीपी को भेजी है।

विज्ञापन


नगर के मोहल्ला भवां सराय निवासी सलीम ने पुलिस अधिकारियों को भेजे पत्र में बताया कि उसने शहर कोतवाली में 14 सितंबर 2013 को मोहल्ला छिपियान निवासी फुरकान, आलम उर्फ आजम, अजमल, अकरम, रिजवाना के विरुद्ध आईपीसी की धारा 147, 148, 395, 452, 323, 504, 506 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


पढ़ें, दोस्ती हुई तो कराई शादी, पति ने बीवी का घोंटा गला


इसकी जांच एसआई वासिफ सिद्दीकी को सौंपी गई थी। आरोप है कि मुकदमे से संबंधित सभी साक्ष्य देने के बावजूद विवेचक ने उससे 25 हजार रुपये सुविधा शुल्क मांगे लेकिन उसने मना कर दिया। इससे खिन्न होकर विवेचक ने संगीन धाराएं काटते हुए केवल धारा 323, 504, 506 में चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी। उसने चार्जशीट में संगीन धारा हटाने की बाबत पूछताछ की तो उसे कोई जवाब नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच पड़ताल की तो पता कि विवेचक ने मोहल्ले के ही बशीर अहमद के पुत्र जहीर अहमद के बयान को चार्जशीट में शामिल करते हुए धाराएं हटवाई है, जबकि जहीर अहमद की मृत्यु 26 अक्टूबर, 2002 को हो चुकी है। नगर निगम से उसका मृत्यु प्रमाण-पत्र भी जारी हुआ है।


आरोप है कि विवेचक ने सुविधा शुल्क न देने पर चार्जशीट में यह खेल किया है। पीड़ित ने मामले की जांच कराकर न्याय दिलवाने की मांग की है। उधर, एसएसपी उपेंद्र अग्रवाल का कहना है कि शिकायत अभी उनके पास नहीं पहुंची है। आने पर जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed