फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   si involved in forced marriage in up

यूपी: जबरन शादी कराने के लिए दूल्हा उठा ले गए दारोगा जी!

Wed, 17 Jul 2013 08:52 AM IST
इलाहाबाद/ब्यूरो
इलाहाबाद/ब्यूरो Updated Wed, 17 Jul 2013 08:52 AM IST
विज्ञापन
si involved in forced marriage in up

उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में शादी करवाने के लिए भी ऐसे पैंतरे आजमाए जा सकते हैं, यह जानकार कोई भी हैरत में पड़ जाएगा।

विज्ञापन


अगर होलागढ़ के दहियांवा निवासी राजाराम की शिकायत सही है तो पुलिस की मिलीभगत से उसके लड़के को इसलिए फंसाया गया ताकि वह एक लड़की से शादी कर ले।

पहले पुलिस उसे लड़की को भगाने के आरोप में घर से उठा ले गई फिर उस लड़की की सुपुर्दगी लड़के को जबरन दे दी गई। इतना ही नहीं इस दौरान पुलिस ने भुक्तभोगी से 21 हजार रुपये भी ऐंठे।

राजाराम ने इन शिकायतों के साथ 156(3) में सीजेएम के समक्ष प्रार्थनापत्र दिया है। सीजेएम ने उसके प्रार्थनापत्र पर संज्ञान लेते हुए एसओ मऊआइमा मनोज राय, एसआई उमाशंकर सिंह और एक आरक्षी सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश होलागढ़ थाने को दिया है।
विज्ञापन


प्रार्थनापत्र के मुताबिक राजाराम के घर पर 13 अप्रैल 2013 को मऊआइमा एसओ मनोज राय, एसआई उमाशंकर सिंह और एक कांस्टेबल ने दबिश दी। इन लोगों ने जाति सूचक गालियां देकर राजाराम के लड़के रंजीत के बारे में पूछा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रंजीत के खिलाफ एफआईआर दर्ज है। एफआईआर की नकल मांगने पर उसे नहीं दिखाया और रंजीत को जबरन खींच ले गए। उन्होंने बताया कि इसने लड़की को भगाया है इसलिए ले जा रहे हैं।

राजाराम का आरोप है कि मऊआइमा थाने की पुलिस ने उससे रंजीत को छोड़ने के एवज में 50 हजार रुपये की मांग की। इतनी रकम का इंतजाम कर पाने में असमर्थता जाहिर करने पर उससे 21 हजार रुपये मांगे गए।


राजाराम का कहना है कि उसने 21 हजार का इंतजाम करके दे दिया, इसके बावजूद रंजीत को नहीं छोड़ा गया। आरोप है कि लड़की के घरवालों की मिलीभगत से पुलिस ने लड़की की सुपुर्दगी रंजीत को करा दी जबकि लड़की भगाने में दर्ज मुकदमे में उसका नाम नहीं था।

लड़की के घरवाले जबरन उसकी शादी रंजीत कराना चाह रहे हैं। सीजेएम ने फिलहाल मुकदमा दर्ज कर जांच करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed