फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Youth will show skills in Republic Day parade

गणतंत्र दिवस परेड में जवान दिखाएंगे कौशल

Fri, 24 Jan 2020 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Youth will show skills in Republic Day parade
पुलिस लाइंस भिनगा में फुल ड्रेस रिहर्सल करते पुलिस कर्मी। - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। रिजर्व पुलिस लाइंस भिनगा में रविवार को गणतंत्र दिवस की परेड होगी। इसको आकर्षक व यादगार बनाने के लिए शुक्रवार को फुल ड्रेस रिहर्सल हुआ। इसमें एसपी व एएसपी ने परेड की सलामी ली। गणतंत्र दिवस के दिन पुलिस महकमे के जवान अपना कौशल दिखाएंगे।
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को पुलिस लाइंस में परेड का आयोजन किया जाएगा। इसको देखते हुए शुक्रवार को अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे की अगुवाई में परेड का फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में एएसपी ने परेड का निरीक्षण किया। वहीं पुलिस अधीक्षक अनूप सिंह ने सलामी ली। 26 जनवरी को होने वाली परेड के प्रथम कमांडर क्षेत्राधिकारी नगर डॉ. जंग बहादुर यादव, द्वितीय कमांडर उपनिरीक्षक महबूब आलम, तृतीय कमांडर उपनिरीक्षक शिवकुमार बनाए गए हैं।
विज्ञापन

परेड के लिए आठ टोलियां भी बनाई गई है। टोली नंबर एक के कमांडर उप निरीक्षक सुरेंद्र प्रताप बौद्ध, दो के कमांडर उपनिरीक्षक सुनील कुमार, तीन के कमांडर उपनिरीक्षक केशवराम मौर्य, चार के कमांडर उपनिरीक्षक नदीम खान, पांच के कमांडर उप निरीक्षक दीपक गिरी, छह के कमांडर उपनिरीक्षक पंकज गुप्ता, सात के कमांडर प्लाटून कमांडर सुनील कुमार, आठ (महिला टोली) के कमांडर उप निरीक्षक कुलदीप कुमार तथा वाहन दस्ता के कमांडर उपनिरीक्षक दयानंद यादव बनाए गए हैं। फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान एएसपी ने जीप से परेड का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed