फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Youth dies due to drowning in pond

तालाब में डूबने से युवक की मौत

Sun, 29 Aug 2021 10:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
Youth dies due to drowning in pond
श्रावस्ती। पत्नी से विवाद करके एक युवक रविवार गहरे तालाब में कूद गया। इससे उसकी मौत हो गई। जानकारी पर पहुंची भिनगा पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक युवक इसी थाना क्षेत्र के रेवलिया गांव का रहने वाला था।
विज्ञापन

रेवलिया निवासी छोटकऊ (20) का अपनी पत्नी से विवाद हुआ था। दोनों अपने मामले का निस्तारण कराने के लिए रविवार सुबह भंगहा पुलिस चौकी गए थे। वहां पर पुलिस ने दोनों को समझाकर घर भेज दिया था। दोनों वापस आते समय पुन: लड़ने लगे।
विज्ञापन

इसी बीच छोटकऊ गुस्से में आकर सड़क किनारे स्थित गहरे तालाब में कूद गया। उसको बचाने के लिए पीछे से पत्नी भी कूद गई। लेकिन जब तक वहां मौजूद लोग कुछ कर पाते छोटकऊ की मौत हो गई। मौके पर पहुंचे भंगहा पुलिस ने लाश का पंचनामा भराकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed