फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Young man who went to load wood died in suspicious circumstances, commotion of family members

Shravasti News: लकड़ी लादने गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों का हंगामा

Tue, 25 Apr 2023 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Tue, 25 Apr 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
Young man who went to load wood died in suspicious circumstances, commotion of family members
गिलौला (श्रावस्ती)। बलगार सिंह परवा में सोमवार को ट्रैक्टर-ट्राॅली पर लकड़ी लादने गए एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची गिलौला पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। मामला दर्ज न होने से नाराज परिवारीजनों ने मंगलवार को गिलौला खुटेहना मार्ग जामकर प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन देकर आवागमन बहाल कराया। गिलौला थाना क्षेत्र के ग्राम रानीपुर काजी के मजारा बलगार सिंह पुरवा स्थित प्राथमिक विद्यालय के बगल में एक ठेकेदार ने पेड़ कटवाया था। जिसकी लकड़ी लादने सोमवार देर रात बहराइच के थाना पयागपुर अंतर्गत धोबीपुरवा निवासी बदलू राम ट्रैक्टर-ट्राॅली से अन्य मजदूरों के साथ गया था। जहां उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद साथ में गए मजदूर लाश छोड़कर फरार हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिवारीजनों ने इसकी सूचना गिलौला पुलिस को दी।
विज्ञापन

मामले में मृतक के पिता ने पुलिस को तहरीर दी, इसके बाद भी मामला दर्ज नही हुआ। इसपर नाराज परिवारीजनों ने मंगलवार को भिखारीपुर ममड़ी चौराहे पर शव को रखकर प्रदर्शन किया। इससे करीब एक घंटे तक गिलौला खुटेहना मार्ग बाधित रहा। सूचना के बाद पुलिस बल के साथ मौके पर क्षेत्राधिकारी व एमडीएम इकौना ने मामला दर्ज कर कार्रवाई का आश्वासन देकर आवागमन बहाल कराया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed