फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   young man dead body found in fild

लापता युवक की गांव के बाहर खेत में मिली लाश

Fri, 07 Feb 2020 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
young man dead body found in fild
श्रावस्ती। तेंदुआ बराव से गुरुवार रात लापता युवक की शुक्रवार सुबह खेत में लाश पड़ी मिली। उसके सिर में चोट का निशान मिला है। घटना की जानकारी ग्रामीणों द्वारा पुलिस को दी गई। सूचना पर एसपी सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और छानबीन कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

मल्हीपुर क्षेत्र के ग्राम तेंदुवा बराव निवासी कंधई सिंह (25) पुत्र मुन्नू सिंह गुरुवार रात करीब 10 बजे किसी से फोन पर बात कर रहा था। बात करते हुए वह घर से बाहर शौच करने के लिए जा रहा था। इस पर कंधई की मां चमेली देवी ने उसे घर में बने शौचालय में चले जाने को कहा। मगर वह बात करते हुए बाहर चला गया। देर रात तक जब कंधई घर नहीं लौटा तो उसकी पत्नी पूजा उसे खोजने के लिए गांव में निकली। रात में गांव के अंदर व आसपास खोजने के बाद भी उसका पता नहीं चला। सभी घर में बैठकर सुबह होने का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह शौच करने के लिए निकले गांव के ही कुछ लड़कों ने प्राथमिक स्कूल से कुछ दूरी पर कंधई की लाश पड़ी देखी। उसके सिर में चोट का निशान था। कंधई की लाश मिलने की खबर से वहां भीड़ लग गई। कुछ लोगों ने मल्हीपुर थाने में सूचना दी। इस पर एसपी अनूप सिंह अन्य अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया। वहीं, इस बारे में एसपी का कहना है कि पुलिस को घटना से संबंधित कुछ सुराग मिले हैं। जल्द ही मामले का खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक की मां चमेली देवी ने बताया कि कंधई का विवाह एक वर्ष पूर्व घोडदौरिया निवासिनी पूजा देवी से हुआ था। कंधई बंगलूरू में रहकर काम करता था। कुछ दिन पूर्व ही वह बंगलूरू से गांव आया था। शुक्रवार को वह पुन: बंगलूरू जाने वाला था। मगर उसकी हत्या कर दी गई। वहीं इस बारे में एएसपी बीसी दुबे बताते हैं कि मृतक के भाई की तहरीर पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है। फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर सुराग की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed