फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Yogi is getting immense support from the public

योगी को जनता का मिल रहा अपार समर्थन

Fri, 24 Dec 2021 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Yogi is getting immense support from the public
श्रावस्ती। भारतीय जनता पार्टी द्वारा निकाली गई जन विश्वास यात्रा बृहस्पतिवार को जिले से होकर अपने अगले पड़ाव की ओर प्रस्थान कर गई। इसमें शामिल जन प्रतिनिधियों ने भाजपा सरकार की उपलब्धियों का गुणगान किया। इस दौरान उमड़ रही लोगों की भीड़ से उत्साहित प्रतिनिधियों ने दावा किया कि पूरे प्रदेश में योगी को जनता का अपार समर्थन मिल रहा है। अबकी बार 300 पार सीटें जीतकर भाजपा दोबारा प्रदेश वासियों की सेवा करेगी।
विज्ञापन

भाजपा की जन विश्वास यात्रा बृहस्पतिवार देर शाम भिनगा से श्रावस्ती विधानसभा क्षेत्र के लिए रवाना हुई। इसका लक्ष्मणनगर चौराहे पर जिला महामंत्री दिवाकर शुक्ला के नेतृत्व में जोरदार स्वागत हुआ। इस दौरान यात्रा में शामिल जलशक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह तथा समाज कल्याण मंत्री रामपति शास्त्री को तिलक लगाया। इसके बाद यह यात्रा गिलौला होते हुए इकौना पहुंची। जहां श्रावस्ती विधायक राम फेरन पांडे के नेतृत्व में यात्रा का स्वागत हुआ। इस दौरान जलशक्ति मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जनता का अपार स्नेह व समर्थन मिल रहा है। इसे देखते हुए यह साफ है कि उत्तर प्रदेश में पुन: 300 का आंकड़ा पार करते हुए योगी आदित्यनाथ की सरकार बन रही है। जनता सभी दल व उनके प्रतिनिधियों को जान चुकी है। अब जनता उत्तर प्रदेश में सुशासन लाने वाली, गुंडों माफियाओं को जेल भेजने व अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर चलाने वाली पारदर्शी सरकार ही चुनेगी। भाजपा सरकार ने शौचालय, उज्ज्वला गैस देकर नारी सम्मान की रक्षा की है। जनता युवाओं को रोजगार देने, कोरोना काल मे दिन-रात जनता की सेवा करते हुए मुफ्त राशन, मुफ्त टीकाकरण करवाने वाली योगी सरकार को ही वोट देगी।
विज्ञापन

समाज कल्याण मंत्री रामपति शास्त्री ने कहा कि योगी आदित्यनाथ की सरकार में मुफ्त आवास, गरीब बेटियों की शादी, सड़कों का जाल, अनुसूचित एवं गरीब परिवारों के बच्चों को छात्रवृत्ति, गरीब परिवारों को मुफ्त राशन, कोरोना काल में मुफ्त गैस सिलिंडर व खातों में आर्थिक सहायता, किसानों को किसान सम्मान निधि सीधे खाते में देते हुए प्रदेश में नए उद्योग, बाहरी निवेश, एक्सप्रेस वे, मेडिकल कॉलेज सहित भव्य राम मंदिर के निर्माण एवं भव्य काशी दिव्य काशी के अंतर्गत काशी का सौंदर्यीकरण कर विकास की लंबी लकीर खिंची है। जिसे कोई विपक्षी पार नहीं कर सकता। इस दौरान शंकर दयाल पांडे, पूजा पांडे, ओम प्रकाश त्यागी, अजय वर्मा, जितेंद्र गुप्ता सहित काफी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed