फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Worshiping Manchinta Devi sought happiness and prosperity

मनचिंता देवी की पूजा कर मांगी सुख-समृद्धि

Sun, 07 Nov 2021 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Worshiping Manchinta Devi sought happiness and prosperity
भिनगा में तालाब के किनारे मनचिंता की पूजा करती महिलाएं - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। मनचिंता का पर्व रविवार को मनाया गया। इस दौरान महिलाओं व युवतियों ने निर्जला व्रत रख जलाशयों पर जाकर मनचिंता देवी की आराधना की। वहीं जलाशय के जल से सूर्य देव को अर्घ्य देकर व्रत का पारन किया।
विज्ञापन

पौराणिक मान्यता है कि दीपावली के बाद यदि महिलाएं व युवतियां निर्जला व्रत रख जलाशयों पर जाकर मनचिंता देवी की पूजा व आराधना के साथ ही सूर्य को अर्घ देकर उसी जल को ग्रहण कर व्रत का पारन करती हैं। तो उनके परिवार व कुटुंब के समस्त मानसिक चिंताओं का हरण होता है। उनके घर परिवार में सुख व समृद्धि आती है।
विज्ञापन

इसी मान्यता के चलते रविवार को भिनगा नगर के तीन शिवाला मंदिर, सर्वामाई स्थान सहित इकौना के दशहरा मैदान, गिलौला, सिरसिया, जमुनहा, हरिहरपुररानी, रतनापुर, लक्ष्मननगर, लक्ष्मनपुर, बदला, लेंगड़ीगूलर, सेमरी, तालबघौड़ा व कटरा क्षेत्र के कई अन्य स्थानों पर मनचिंता पर्व मनाया गया। जहां महिलाओं व युवतियों ने जलाशयों के किनारे पूजन-अर्चन कर चावल के पीठा का प्रसाद व जलाशय का जल को ग्रहण कर अपना व्रत संपन्न किया। इकौना में मनचिंता पर्व पर महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर विधि विधान से मनचिंता देवी की पूजा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान उनके द्वारा देवी माता से सुख व समृद्धि की कामना की गई। इस दौरान भिनगा के सर्वामाई स्थान व इकौना के दशहरा मैदान में स्टाल लगाकर लोगों को प्रसाद वितरित किया गया। इसके साथ ही इकौना के अंबेडकरनगर स्थित रानी तालाब पर महिलाओं ने सामूहिक रूप से अर्घ्य देकर मनचिंता देवी की पूजा कर व्रत का पारन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed