फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Worshiped mother katyayani

मां कात्यायनी की पूजा कर मांगा आशीष

Thu, 22 Oct 2020 10:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
Worshiped mother katyayani
श्रावस्ती। नवरात्र पर गुरुवार को भक्तों ने आदि शक्ति मां जगदंबा के छठवें स्वरूप माता कात्यायनी की आराधना की। इस दौरान देवी मंदिर मां कात्यायनी नमो नम: के मंत्रों से गूंजते रहे। देवी मंदिरों व पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ भी बढ़ने लगी है।
विज्ञापन

भिनगा के राजर्षि काली मंदिर, झारखंडी दुर्गा मंदिर, संतोषी माता मंदिर व सर्वामाई स्थान सहित जिले के विभिन्न देवी मंदिरों में दिन प्रतिदिन मां के भक्तों की भीड़ बढ़ती जा रही है। कोरोना प्रोटोकाल का अनुपालन करते हुए कोई मां को चढ़ाने के लिए चूनर व ध्वजा, नारियल ला रहा है, तो कोई अपने व अपने परिवार की सुख समृद्धि के लिए मां के मंदिर में पहुंच कर दुर्गा सप्तसती व दुर्गा चालीस का पाठ कर रहा है।
विज्ञापन

दुर्गा मंदिरों में भक्तों ने देवी के छठे रूप में मां कात्यायनी का विधि विधान पूर्वक पूजन किया। इसके चलते समूचे जिले में भक्ति की बयार बह रही है। देवी मंदिरों में बज रहे घंटे व शंख की ध्वनि से समूचा जिला भक्तिमय बना हुआ है। इसके साथ लोगों के घरों में मांगलिक आयोजनों का सिलसिला भी चल पड़ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजर्षि काली मंदिर में ग्रामीण व नगरीय क्षेत्र से आए श्रद्धालुओं ने मां कात्यायनी की पूजा कर सुख व समृद्धि की कामना की। वहीं जिले भर के पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed