{"_id":"64bc18aaddd8e585d900ac97","slug":"worry-about-yourself-dont-care-about-your-loved-ones-srawasti-news-c-104-1-slko1050-527-2023-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: खुद की चिंता, न अपनो की परवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: खुद की चिंता, न अपनो की परवाह
Sat, 22 Jul 2023 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sat, 22 Jul 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। पुलिस व परिवहन विभाग की ओर से संचालित यातायात जागरूकता पखवाड़े के बावजूद वाहन चालक नियम कानून ताक पर रख कर फर्राटा भर रहे हैं। ऐसा कर वह खुद के साथ ही दूसरों की जान से भी खिलवाड़ कर रहे हैं। उन्हें न त खुद की चिंता है और न ही अपनो की परवाह। एसपी के निर्देश पर जिला पुलिस व परिवहन विभाग जगह-जगह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर लोगों को यातायात नियमों का अनुपालन करने, बगैर हेलमेट व सीट बेल्ट वाहन न चलाने, ओवरलोडिंग से बचने की नसीहत भी दे रहे हैं। इसके बावजूद लोग वाहन चलाने के दौरान सुरक्षा से जुड़े मानकों को ताक पर रखा जा रहा है। भिनगा नगर में एक जुगाड़ वाहन पर क्षमता से अधिक लकड़ी लादने के बाद उस पर सवारी बैठा कर खुलेआम जिंदगी दांव पर लगाई जा रही है।
विज्ञापन