{"_id":"68d98ef42517397320086232","slug":"womens-safety-is-the-priority-of-the-police-rahul-bhati-shravasti-news-c-104-1-slko1011-114540-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता : राहुल भाटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता : राहुल भाटी
Mon, 29 Sep 2025 01:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Mon, 29 Sep 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
महिलाओं को जागरूक करतीं महिला आरक्षी। - स्रोत: पुलिस
श्रावस्ती। मिशन शक्ति 5.0 के तहत रविवार को कोतवाली भिनगा पर एसपी राहुल भाटी की अध्यक्षता में जागरूकता कार्यशाला हुई। कार्यशाला में एसपी ने महिलाओं व बालिकाओं काे विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों व कानूनों की जानकारी देने के साथ-साथ केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में बताया।
एसपी ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और शासन द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराना है। उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना पुलिस विभाग की प्राथमिकता है।
महिला अपराधों में कमी लाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। एसपी ने महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्पलाइन आदि के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। इस दौरान एएसपी मुकेश चंद्र उत्तम, सीओ भिनगा सतीश कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।