फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Will follow the rules to avoid accidents

हादसे से बचने को करेंगे नियमों का पालन

Thu, 30 Sep 2021 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Will follow the rules to avoid accidents
द्वितीय सड़क सुरक्षा सप्ताह पर एआरटीओ कार्यालय में नियमों के पालन की शपथ लेते पदाधिकारी व अन्य - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए परिवहन विभाग द्वारा मनाए जा रहे द्वितीय सड़क सुरक्षा सप्ताह का समापन गुरुवार को बस युनियन अध्यक्ष ने चालकों व अन्य लोगों को नियमों के पालन करने की शपथ दिलाकर किया।
विज्ञापन

द्वितीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के समापन अवसर पर सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन व यात्री मालकर अधिकारी रणवीर सिंह चौहान द्वारा मार्ग किनारे अवैध तरीके से खड़े वाहनों, ओवरलोडिंग तथा रेट्रोरिफ्लेक्टिव टेप के मामले में चालान किया साथ ही लोगों को नियमों का पालन करने की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि यातायात नियमों की अनदेखी के कारण आए दिन मार्ग दुर्घटनाएं घटित होती है। ऐसे में खुद सुरक्षित रहें तथा दूसरे को सुरक्षित रखे। इसके लिए प्रत्येक वाहन चालक को यातायात के नियमों का पालन करना चाहिए।
विज्ञापन

यदि कोई मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन करता मिला उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान दि बस एसोसिएशन भिनगा से जुड़े साबिर अली द्वारा मौजूद लोगों को नियमों के पालन करने की शपथ दिलाकर कार्यक्रम का समापन किया गया। इस मौके पर संभागीय निरीक्षक भीम सेन, वरिष्ठ सहायक सचिन शुक्ल, अमर दीप साहू, टीएन भट्ठ, पंकज कुमार, पंकज कनौजिया, अश्विनी मौर्या सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed