फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   When his wife did not return from her parents' house, he committed suicide by hanging himself

Shravasti News: मायके से नहीं आई पत्नी तो फंदे लगाकर दे दी जान

Sat, 22 Mar 2025 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sat, 22 Mar 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
When his wife did not return from her parents' house, he committed suicide by hanging himself
रामलखन साहू की फाइल फोटो।
श्रावस्ती। होली मनाने मायके गई नवविवाहिता पति के तमाम प्रयास के बाद भी वापस घर नहीं लौटी। इससे नाराज होकर उसने फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन

गिलौला के ग्राम मीरामऊ निवासी रामलखन साहू (25) का तीन साल पहले बंतवारा निवासी रेनू से विवाह हुआ था। छह माह पूर्व रेनू का गउना आया था। जानकारी के मुताबिक होली मनाने के लिए रेनू मायके गई थी। उसे विदा कराने के लिए रामलखन अपनी ससुराल गया, लेकिन वह नहीं लौटी। इसके बाद भी उसे बुलाने के लिए तमाम प्रयास किए, लेकिन वह नहीं आई। इससे आहत रामलखन ने छत के कुंडे से साड़ी का फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक के पिता पट्टू की सूचना पर पहुंची गिलौला पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। थानाध्यक्ष गिलौला जयहरि मिश्रा बताते हैं कि मृतक शराब का आदी भी था। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed