फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Weather Department's forecast limited to alerts; no rainfall.

Shravasti News: अलर्ट तक सीमित है मौसम विभाग का आकलन, नहीं बरसे बदरा

Fri, 17 Jul 2026 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Fri, 17 Jul 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Weather Department's forecast limited to alerts; no rainfall.
आसमान में छाए बादल।
श्रावस्ती। तराई क्षेत्र में लगातार चौथे दिन बृहस्पतिवार को भी बारिश नहीं हुई। बादलों की बेरुखी ने मौसम विभाग के आकलन को भी गलत साबित कर दिया। लोगों के मोबाइल पर दिन भर बारिश के अलर्ट संदेश आते रहे, पर उन्हें मायूसी मिली। सुबह से घुमड़ते बादल शाम तक नहीं बरसे, जिससे उमस बढ़ती रही। दोपहर में धूप निकलने से उमस में और वृद्धि हुई। शाम करीब छह बजे घने काले बादल छाए और तेज हवा चली। हालांकि, हवा के साथ ही बादल उड़ गए और बारिश की उम्मीद भी खत्म हो गई। बारिश न होने से तराई के किसान सबसे ज्यादा चिंतित हैं। किसान वरुण, मोनू, प्रकाश, जुमई ने बताया कि धान की रोपाई पिछड़ रही है, जिसका असर उपज पर पड़ेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed