फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Voting is not only our right but also our duty

मतदान करना हमारा अधिकार ही नहीं कर्तव्य भी

Wed, 23 Feb 2022 11:29 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 11:29 PM IST
विज्ञापन
Voting is not only our right but also our duty
भिनगा के कृषि भवन के निकट अमर उजाला द्वारा आयोजित वोटर अड्डा कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोग - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। चुनावी महासमर की उलटी गिनती अब शुरू हो चुकी है। 27 फरवरी को जिले के भिनगा व श्रावस्ती विधानसभा सीट के लिए मतदान कराया जाएगा। ऐसे में प्रत्याशी व राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि याचक की भूमिका में गांव-गांव घूम रहे हैं। कोई जाति की दुहाई दे रहा तो कोई धर्म की। वहीं मतदाता विकास पुरुष व क्षेत्र की समस्याओं को समाप्त करने वाले को अपना प्रतिनिधि चुनने को कह रहे हैं। सच्चा, ईमानदार, कर्मठ व्यक्ति को ही अपना प्रतिनिधि चुनें। तभी क्षेत्र का विकास हो पाएगा। ऐसे में मंगलवार को कृषि भवन भिनगा के निकट अमर उजाला के वोटर अड्डा में मौजूद लोगों का एक ही मत था कि ईमानदार, साफ छवि व राष्ट्रवादी विचारधारा रखने वाले को ही सदन भेजना चाहिए।
विज्ञापन

कृषि भवन भिनगा के निकट अमर उजाला के वोटर अड्डा में मौजूद बशीर ने कहा कि हमें किसी प्रलोभन में न आकर अपने अंतर्मन की सुनकर स्वच्छ व ईमानदारी छवि के प्रत्याशी का चयन करने के लिए मतदान करना चाहिए। जिससे वह सदन में हमारी समस्याओं को गंभीरता से रख सके। लोकतंत्र में वोट देना हमारा अधिकार ही नहीं कर्तव्य भी है। जिससे हमें मुंह नहीं मोड़ना चाहिए।
विज्ञापन

दिवेंद्र द्विवेदी ने कहा कि प्रतिनिधि का चरित्र ठीक हो, गरीबों का हिमायती हो, शोषण की प्रवृत्ति न हो, जातिवाद से ऊपर हो, श्रावस्ती के उत्थान के लिए कटिबद्ध हो ऐसा ही जनप्रतिनिधि हमको चुनना चाहिए। जातिवाद से परे, स्वच्छ छवि के साथ सज्जन व्यक्ति को ही वोट देना चाहिए। और यह तभी होगा जब हम सभी 27 फरवरी को सारे काम छोड़ कर सबसे पहले मतदान करें और लोगों को मतदान के लिए जागरूक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

राम निवास यादव का कहना था कि बच्चों के लिए शिक्षा व युवाओं को रोजगार दिलाने के साथ क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को खत्म करने वाला ही हो हमारा प्रतिनिधि। ताकि वह जनता की समस्याओं को समझे व उसका निराकरण करे। हमें यह संकल्प लेना होगा कि चाहे जितना भी जरूरी काम क्यों न हो। सारे काम छोड़कर हम 27 फरवरी को अपने पोलिंग बूथ पर जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें। अंगद ने कहा कि प्रत्येक मतदाता जाति-धर्म से ऊपर उठकर देश, प्रदेश व क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए निष्ठावान, ईमानदार व विकास प्रिय प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करे। सभी के लिए राष्ट्रहित सर्वोपरि होना चाहिए। राष्ट्र की मजबूती के लिए सभी को चाहिए कि वह 27 फरवरी को अपने पोलिंग बूथ पर जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed