{"_id":"61bcd10ad990f45c2b72b3ae","slug":"voters-made-aware-to-exercise-their-franchise-srawasti-news-lko6094138168","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्विप के तहत मतदाताओं को मताधिकार का प्रयोग करने के लिए किया गया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्विप के तहत मतदाताओं को मताधिकार का प्रयोग करने के लिए किया गया जागरूक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। जूनियर हाईस्कूल भिनगा में शुक्रवार को स्वीप कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां मौजूद जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं को चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए जागरूक किया। साथ ही मौजूद लोगों को चुनाव में अनिवार्य रूप से मतदान करने की शपथ दिलायी।
जूनियर हाईस्कूल भिनगा में स्वीप कार्यक्रम के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा प्रकाश ने कहाकि लोकतंत्र में मतदान सबसे महत्वपूर्ण है। आपका एक मत आपके मन पसंद की सरकार बना सकता है।
ऐसे में चुनाव कोई भी हो सभी मतदाताओं की यह नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि वह अपने मताधिकार का प्रयोग करे। ताकि जो उनका प्रतिनिधित्व करे वह उनके पसंद का प्रतिनिधि हो। सभी मतदाताओं को गर्व के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए।
विज्ञापन
भारत एक गणतांत्रिक देश है, एक गणतांत्रिक देश में सबसे अहम होता है चुनाव और मत देना। गणतंत्र एक यज्ञ की तरह होता है, जिसमें मतों यानि वोटों की आहुति बेहद अहम मानी जाती है। यहां एक वोट भी सरकार और सत्ता बदलने के लिए काफी होता है।
इसलिए मतदाताओं को बिना प्रलोभन के लोकतंत्र की मजबूती के लिए सही प्रत्याशियों को वोट देने के लिए अपने विवेक से निर्णय लेकर मतदान करना चाहिए। इस दौरान उन्होंने मौजूद लोगों को मतदान करने की शपथ दिलाया।
जिलाधिकारी ने शपथ दोहराते हुए कहा कि हम भारत के नागरिक लोकतंत्र में अपनी आस्था रखते हुए यह शपथ लेते है कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाये रखेगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एंव शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण रखते हुए निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार प्रयोग करेंगे।
कार्यक्रम का संचालन जिला समन्वयक अजीत उपाध्याय ने किया। इस दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रभुराम चौहान, खंड शिक्षाधिकारी अखिलेश यादव, प्रिया पाठक, कृष्ण कुमार, सुनीता वर्मा, भारत भूषण, राजीव कुमार ओझा सहित अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं व छात्र छात्राएं मौजूद रहीं।