फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Vote peacefully, fairly and transparently

शांतिपूर्ण, निष्पक्ष व पारदर्शिता के साथ कराएं मतदान

Sat, 03 Apr 2021 10:49 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
Vote peacefully, fairly and transparently
कलेक्ट्रेट सभागार में चुनाव की समीक्षा बैठक करते मंडलायुक्त - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए शनिवार को मंडलायुक्त भिनगा पहुंचे। जिन्होंने डीएम, एसपी व सीडीओ के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में चुनाव तैयारियों की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि पोलिंग पार्टियों के रवाना होने से पहले मतदान स्थलों पर पेयजल, छाया, प्रकाश आदि व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली जाएं। जिससे पोलिंग पार्टियों को कोई दिक्कत न हो। बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि यहां पर बड़े वाहन एवं कर्मचारियों की कमी है। इस पर आयुक्त ने आवश्यकतानुसार मांगपत्र भेजने पर बडे़ वाहन तथा कर्मचारियों की व्यवस्था निकट के जिलों से कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

समीक्षा बैठक के दौरान मंडलायुक्त एसवीएस रंगाराव ने कहा कि चुनाव के लिए असलहों को जमा करने में तेजी लाएं। पूर्व के पंचायत चुनाव में दबंगई दिखाने वालों को चिह्नित कर उन्हें पाबंद किया जाए। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि कोई भी दबंग प्रवृत्ति का व्यक्ति किसी मतदाता को अपने या किसी और के पक्ष में मतदान करने का दबाव कदापि न बना पाए। इसके लिए उसको पहले से चिह्नित कर पाबंद कर दिया जाए। अधिकारी संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों का निरंतर निरीक्षण करें। ग्रामीणों के बीच में आपसी सौहार्द बनाए रखने के लिए बैठक कर यह संदेश प्रत्येक मतदाता को दें कि वह भयमुक्त होकर अपने विवेक से मतदान करें। उन्होंने आदर्श आचार संहिता का पालन कराने का निर्देश भी दिया। पुलिस अधिकारियों को थाना स्तर पर नियमित बैठक कर बिना किसी भय से मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित करने का निर्देश दिया। साथ ही स्थानीय अभिसूचना तंत्र को भी सक्रिय करते हुए चुनाव को लेकर दबंग लोगों पर निगाह रखने को कहा।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव से संबंधित शिकायतों का 24 घंटे के अंदर सक्षम अधिकारी से सुनवाई करवाकर निस्तारण कराने, इसकी जानकारी शिकायतकर्ता को उपलब्ध कराने को कहा। शिकायतकर्ता के संतुष्ट न होने पर पंजिका में इसका विवरण दर्ज करने को कहा। कोविड-19 को देखते हुए चुनाव कार्य में लगे सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से मास्क लगाने का निर्देश दिया। बैठक में डीएम टीके शिबु, एसपी अरविंद कुमार मौर्य, सीडीओ ईशान प्रताप सिंह, एडीएम योगानंद पांडे, एसडीएम प्रवेंद्र कुमार, आरपी चौधरी, डीडीओ वीके तिवारी, एआईजी स्टांप पीएन सिंह, डीपीआरओ किरन, बीएसए कमलेश कुमार, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर शरद श्रीवास्तव सहित संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed