फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Villagers forced to live among contaminated water and dirt

दूषित जल व गंदगी के बीच रहने को विवश ग्रामीण

Fri, 11 Mar 2022 10:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 10:50 PM IST
विज्ञापन
Villagers forced to live among contaminated water and dirt
परसिया राजा गांव में जलनिकासी की उचित व्यवस्था न होने केे कारण उत्पन्न जलभराव - फोटो : SRAWASTI
दूश्रिावस्ती। स्वच्छता भले ही सौ बीमारियों की एक दवा हो। लेकिन सीमावर्ती सिरसिया विकास क्षेत्र के गांवों में इसका कोई असर देखने को नहीं मिल रहा है। कहीं ग्रामीण दूषित जल पीने को विवश हैं तो कहीं गंदगी के बीच रहने को। ऐसे में मौसम परिवर्तन के साथ ग्रामीणों में संक्रामक रोगों का खतरा भी सताने लगा है। इसकी शिकायत के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी जांच कराने की बात कह अपनी जिम्मेदारी से मुक्ति पा ले रहे हैं।
विज्ञापन

सिरसिया विकास क्षेत्र के ग्राम परसिया राजा में जलनिकासी की उचित व्यवस्था नहीं है। यहां नाली निर्माण न होने के कारण लोगों के घरों का दूषित जल प्रत्येक मौसम में मार्ग पर ही फैला रहता है। हल्की बरसात में भी यहां मार्ग पर पानी भर जाता है। जिसकी कई बार शिकायत के बावजूद अब तक गांवों में जलनिकासी की व्यवस्था नहीं कराई गई है। जिन स्थानों पर नाली का निर्माण हुआ भी है। वहां सफाई न होने के कारण नाली पूरी तरह से चोक हो चुकी है। जिससे नाली का दूषित जल मार्ग पर ही फैला रहता है।
विज्ञापन

इतना हीं नहीं गांव में लगे अधिकांश हैंडपंप खराब है। जिनकी मरम्मत न होने के कारण लोगों को निजी हैंडपंपों का सहारा लेना पड़ता है। यही स्थिति क्षेत्र के हरैया तराई की भी है। जहां ज्यादातर हैंडपंप या तो खराब हैं या फिर गंदगी के बीच स्थापित होने के कारण लोग उसका पानी लेने से कतरा रहे हैं। इसकी कई बार ग्रामीणों द्वारा शिकायत भी की गई। इसके बाद भी समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। ऐसे में जहां ग्रीष्म ऋतु में ग्रामीण स्वच्छ पेयजल से वंचित होंगे। वहीं लोगों को संक्रामक रोग का खतरा भी सताने लगा है। ऐसे में ग्रामीणों ने जिला पंचायत राज अधिकारी का ध्यान आकर्षित कराते हुए समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शो पीस बना अस्पताल में लगा आरओ
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मनपुर में आने वाले मरीजों को स्वच्छ पेयजल मुहैया कराने के लिए लाखों रुपये खर्च कर आरओ लगाया गया था। जो विगत कई दिनों से खराब है। जिसकी मरम्मत न कराए जाने के कारण लोगों को इसकी स्थापना का लाभ नहीं मिल रहा है। ऐसे मे स्थानीय निवासियों ने सीएमओ से हस्तक्षेप कर आरओ की मरम्मत कराने की मांग की। ताकि गर्मी के दिनों में लोगों को स्वच्छ पेयजल मुहैया हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed