फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Villagers complain of cleaning workers from SDM

ग्रामीणों ने एसडीएम से की सफाई कर्मियों की शिकायत

Sun, 15 Dec 2019 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
Villagers complain of cleaning workers from SDM
इकौना (श्रावस्ती)। तहसील मुख्यालय से सटी ग्राम पंचायतों में सफाई व्यवस्था ध्वस्त है। शुक्रवार को हुई बारिश ने क्षेत्र में सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी। सफाई कर्मियों की ओर से काम में रुचि नहीं लिए जाने से नालियों का गंदा पानी लोगों के घरों व सड़क पर जमा हुआ रहा है। इससे नाराज ग्रामीणों ने शनिवार को एसडीएम इकौना से मिलकर सफाई कर्मी के गांव ना आने की शिकायत की है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत इकौना देहात में ही इकौना तहसील भवन स्थित है। अधिकारियों व ग्राम प्रधान की उदासीनता के चलते इकौना देहात के एक दर्जन मजरों में गंदगी का अंबार लगा है। गांव के मजरे मोहहल्ला बागवान, पासी पुरवा, लोनिया पुरवा, अहिरन पुरवा, पिछवारी तालाब, टीचर्स कालोनी, नत्था पुरवा, राजापुर, महादा आदि में सफाई नहीं हो रही है। इससे गांव के मजरों में चारो ओर गंदगी ही गंदगी दिखाई दे रही है। शुक्रवार रात हुई बरसात के बाद इन मजरों के लोगों की परेशानी और बढ़ गई है।
विज्ञापन

पुरानी जर्जर हो चुकी नालियों से पानी लोगों के घरों में घुसने लगा है। मोहल्लों के सभी तिराहों व चौराहों पर कूड़े का ढेर लगा है। मोहल्ला बागवान के मोहम्मद आरिफ, तसव्वर व जुनेद का आरोप है कि कई माह से गांव में सड़क पर लगे कूड़े को हटवाने के लिए प्रधान व जिम्मेदार लोगों से शिकायत की गई। इसके बाद भी कोई सुनने वाला नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अहिरन पुरवा के पदुम यादव, रामजी सुमन ने बताया कि मजरे में बनाई गई नालियां 10 वर्ष पुरानी हैं। इनकी मरम्मत की आवश्यकता है। हल्की बरसात के बाद पानी लोगों के घरों में घुसने लगता है। पिछवारी तालाब के रामप्रसाद, अगंद, अली मोहम्मद का कहना था कि ग्राम में नियुक्त सफाई कर्मी कभी काम पर नहीं आते। क्षेत्र में जमा गंदगी से संक्रामक रोगों का खतरा बना रहता है। ऐसे में ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी इकौना राजेश मिश्र से हस्तक्षेप कर समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed