फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Villagers are demolishing their own homes

Shravasti News: खुद अपना आशियाना तोड़ रहे ग्रामीण

Wed, 06 Aug 2025 01:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Wed, 06 Aug 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Villagers are demolishing their own homes
भुतहा गांव में कटान को देखते हुए घरों को तोड़ कर मलबा समेटते ग्रामीण।  -संवाद
इकौना (श्रावस्ती)। तराई के मैदानी व नेपाल के पहाड़ों पर हुई मूसलाधार बारिश के बाद राप्ती नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। जलस्तर बढ़ने के साथ ही राप्ती नदी ने कटान शुरू कर दी है। सबसे ज्यादा कटान राप्ती नदी के मुहाने पर बसे भुतहा गांव में हो रही है। कटान के डर से ग्रामीण खुद अपना आशियाना तोड़ कर सुरक्षित स्थान की ओर पलायन कर रहे हैं। वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि जिला प्रशासन ने कटान रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम नहीं किए हैं।
विज्ञापन




राप्ती नदी की कटान के जद में भुतहा गांव के प्राथमिक विद्यालय के साथ ही दो दर्जन से अधिक घर आ गए हैं। गांव निवासी अनंतराम, राम सागर, बदलूराम, मन्नतराम, रामनिवास, बुद्ध सागर,मिठाई लाल गौतम, राम संवारे गौतम, रमेश मिश्रा, आत्माराम पांडेय, मेवालाल यादव, दादू यादव, शिवकुमार, इंद्रजीत, जिलेदार वर्मा व जिमीदार वर्मा आदि ने बताया कि उनके घर कटान की जद में हैं।
विज्ञापन



जिस गति से नदी गांव के जमीन की कटान कर रही है, कुछ ही दिन में उनके घर नदी में समाहित हो जाएंगे। ग्रामीणों ने बताया कि नदी ने गांव आने वाले मुख्य मार्ग को पहले की काट दिया है, इससे आवागमन की भी समस्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन





कटान रोकने के पुख्ता इंतजाम नहीं, घर तोड़ना मजबूरी
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जिला प्रशासन के जिम्मेदार कटान होने पर स्थलीय निरीक्षण करते हैं और कटान रोकने के प्रयास की बात कहते हैं। इसके बावजूद कटान रोकने के पुख्ता इंतजाम नहीं होते हैं। इससे पानी बढ़ने या घटने पर नदी तेजी से कटान करती है। मजबूरन हम अपने हाथों से अपना घर तोड़कर सुरक्षित स्थान पर जा रहे हैं। जिससे नुकसान को कम किया जा सके।





एसडीएम ने लिया जायजा
भुतहा गांव में जारी कटान की सूचना पर एसडीएम इकौना पीयूष जायसवाल राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। एसडीएम ने बताया कि राजस्व टीम नदी के जलस्तर व कटान पर नजर बनाए है। गांव में होने वाली क्षति का आकलन किया जा रहा है। ग्रामीणों की हरसंभव मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed