फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Uproar at Cote's shop, four cases registered with the Principal Representative

कोटेे की दुकान पर हंगामा, प्रधान प्रतिनिधि समेत चार केस दर्ज

Mon, 06 Apr 2020 09:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
Uproar at Cote's shop, four cases registered with the Principal Representative
इकौना (श्रावस्ती)। हुसैनजोत गांव में कोटे की दुकान पर रविवार को हंगामा हो गया। इस मामले में श्रावस्ती चौकी पुलिस ने प्रधान प्रतिनिधि सहित चार लोगों के विरुद्ध धारा 144 के उल्लंघन का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इकौना थाना क्षेत्र के श्रावस्ती चौकी अंतर्गत हुसैनजोत निवासी उचित दर विक्रेता की ओर से सोमवार को चौकी प्रभारी अनिल कुमार दीक्षित को एक शिकायती पत्र सौंपा गया है। इसमें उसका आरोप है कि रविवार को वह गांव में कार्डधारकों को खाद्यान्न वितरण कर रहा था। इसी बीच कोटे की दुकान पर पहुंचे ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मुस्ताक अपने तीन साथियों के साथ कुछ ग्रामीणों को गलत तरीके से खाद्यान्न वितरण का दबाव बनाने लगे।
विज्ञापन

मना करने पर प्रधान प्रतिनिधि सहित उसके साथ आए लोगों ने मारपीट की धमकी दी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इसके चलते वहां सोशल डिस्टेंसिंग बना कर खाद्यान्न वितरण करने में असुविधा हो गयी। कोटेदार की तहरीर पर चौकी पुलिस ने मुस्ताक रजा पुत्र मोहम्मद रजा, तैयब अली पुत्र वली मोहम्मद, जाहिद अली पुत्र बहराइची, ननके उर्फ इशरत अली पुत्र वली मोहम्मद के विरुद्ध विभिन्न धाराओं मेें मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मुस्ताक रजा का कहना है कि कोटेदार शासन की नीतियों के अनुसार गरीबों को खाद्यान्न का वितरण नहीं कर रहा था। कुछ अत्यंत गरीब लोगों के कार्ड को कोटेदार द्वारा जानबूझ कर ऑनलाइन नहीं कराया गया है। जिन्हें ऑनलाइन करवा कर खाद्यान्न देने की बात की गई थी, लेकिन राजनीतिक रंजिश के कारण उसकी ओर से मामला पंजीकृत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed