फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Uncontrollable bike overturns, youth dies, brother-in-law injured

बेकाबू बाइक पलटी, युवक की मौत, बहनोई घायल

Sat, 13 Feb 2021 11:05 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
Uncontrollable bike overturns, youth dies, brother-in-law injured
जमुनहा (श्रावस्ती)। बहनोई के साथ बाइक से शनिवार सुबह बहन को खाना देने बहराइच के लिए बस स्टैंड जा रहा युवक घने कोहरे के कारण अनियंत्रित हो गया। इससे मोटरसाइकिल इंडो-नेपाल हाइवे स्थित तिघरवा मोड़ के पास डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। जिसमें मोटरसाइकिल सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि साथ में मौजूद उसका जीजा गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बेलरी निवासी महेश कुमार यादव (18) ने गांव निवासी आशाराम यादव (25) को अपनी बहन ब्याह रखी है। जबकि उसकी एक अन्य बहन रामावती का विवाह बहराइच के थाना नवाबगंज अंतर्गत ग्राम लक्षमणपुर लसोरवा के मजरा लसोरवा निवासी बनवारी पुत्र चेतराम से किया है। रामावती के पैर का ऑपरेशन बहराइच में शुक्रवार को हुआ था। जिसे भोजन देने के लिए शनिवार सुबह महेश घर से बहराइच के लिए निकला था। जिसे बस स्टैंड पर छोड़ने के लिए आशाराम मोटरसाइकिल से उसके साथ गया था। इस दौरान मोटरसाइकिल महेश चला रहा था।
विज्ञापन

शनिवार सुबह घने कोहरे के कारण जैसे ही महेश मोटरसाइकिल लेकर इंडो-नेपाल हाइवे स्थित तिघरवा मोड़ पर पहुंचा। तभी घने घने कोहरे के कारण उसका मोटरसाइकिल से संतुलन बिगड़ गया। इससे मोटरसाइकिल बंधे से मुड़ने के बजाय सीधे लोहे के डिवाइडर से टकरा कर करीब दस फीट नीचे जाकर गूलर के पेड़ से टकरा गई। इसमें मोटरसाइकिल चला रहे महेश की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि साथ में मौजूद उसका बहनोई आशाराम गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे परिवारीजनों ने घायल आशाराम को जमुनहा बाजार स्थित एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। वहीं परिवारीजनों ने मौत की सूचना मल्हीपुर पुलिस को दिए बगैर महेश के शव को गांव लाकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक मल्हीपुर दद्दन सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed