फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   uncle deceived his niece and misdeeds her In Shravasti forced to abort child when she became pregnant

Shravasti: भतीजी को झांसे में लेकर फूफा नोचता रहा जिस्म, गर्भवती होने पर करा दिया निकाह; हकीकत जान हर कोई सन्न

Sat, 21 Jun 2025 04:09 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती
अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 21 Jun 2025 04:09 PM IST
सार

श्रावस्ती में भतीजी को झांसे में लेकर फूफा उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। गर्भवती होने पर उसका निकाह दूसरी जगह करा दिया। हकीकत सामने आई तो हर कोई सन्न रह गया। ससुरालीजन ने उसे घर से निकाल दिया। 

विज्ञापन
uncle deceived his niece and misdeeds her In Shravasti forced to abort child when she became pregnant
crime demo - फोटो : iStock

विस्तार

यूपी के श्रावस्ती से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां फूफा ने अपनी भतीजी को झांसे में लेकर उसके साथ रातें रंगीन करने लगा। बाद में उसका निकाह कहीं दूसरी जगह करा दिया। उस समय वह आठ महीने की गर्भवती थी। जानकारी होने पर ससुरालीजनों ने उसे घर से निकाल दिया। उधर फूफा ने उसका गर्भपात कराकर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।      

विज्ञापन


घटना भिनगा थाना क्षेत्र की है। यहां की निवासी युवती का निकाह अपने परिचित से कराने की बात कहकर बलरामपुर निवासी उसके फूफा ने उसे झांसे में ले लिया। निकाह तय होने के बाद युवती का पिता मजदूरी करने परदेश चला गया। इस बीच फूफा का घर आना-जाना बढ़ गया। फूफा ने बहला फुसला कर भतीजी के साथ शारीरिक संबंध बनाना शुरू कर दिया। 

विज्ञापन

युवती का गर्भपात करा दिया

इस बीच युवती गर्भवती हो गई। परदेश से लौटे पिता ने युवती का निकाह दूसरी जगह कर दिया। ससुराल पहुंचने पर ससुरालीजनों को युवती के करीब आठ महीने के गर्भवती होने की जानकारी हुई। इसके बाद ससुरालीजनों ने उसे अपने घर रखने से इंकार कर दिया। जानकारी के बाद पिता ने फूफा से निकाह करने का दबाव बनाया तो आरोपी उसे अपने साथ घर ले गया। वहां युवती का गर्भपात करा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

फूफा के विरुद्ध दुष्कर्म के आरोप में केस दर्ज

गर्भपात की दवा खाने से युवती की हालत बिगड़ने लगी। गंभीर हालत में उसे जिले की सीमा पर छोड़कर आरोपी वापस लौट गया। उसकी हालत बिगड़ती गई। परिजनों ने गंभीर हालत में उसे संयुक्त जिला अस्पताल, भिनगा में भर्ती कराया। युवती की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूरी जानकारी ली। आरोपी फूफा के विरुद्ध दुष्कर्म के आरोप में केस दर्ज किया है। भ्रूण को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed