{"_id":"65678dff12b820b9cf08dad4","slug":"ultrasound-machine-broken-patient-upset-srawasti-news-c-104-1-srv1001-2475-2023-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: अल्ट्रासाउंड मशीन खराब, मरीज परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: अल्ट्रासाउंड मशीन खराब, मरीज परेशान
Thu, 30 Nov 2023 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Thu, 30 Nov 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा में लगी अल्ट्रासाउंड मशीन माह में दस दिन खराब रहती है। ऐसे में यहां आने वाले मरीजों को सुविधा का समुचित लाभ नहीं मिल पा रहा है। वहीं, निजी केंद्रों पर मजबूरन जांच कराकर ज्यादा रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं।
मरीजों ने बताया कि जब वे अस्पताल आते हैं तो अक्सर मशीन खराब मिलती है। यही नहीं यहां तैनात टेक्नीशियन अक्सर साक्ष्य के लिए कक्ष में ताला लगा कर न्यायालय चला जाता है। ऐसे में यहां आने वाले मरीजों को घंटों इंतजार के बाद वापस लौटना पड़ता है। उन्होंने बताया कि हर महीने का यही हाल है। यहां आने वाले मरीजों को पैसा खर्च कर निजी पैथोलॉजी में अल्ट्रासाउंड कराने को मजबूर होना पड़ता है। मरीज के परिवारीजनों ने आरोप लगाया कि ऐसा जानबूझकर किया जाता है ताकि जरूरतमंद चिह्नित दुकानों पर जाकर अल्ट्रासाउंड कराएं। इसकी लगातार शिकायत के बावजूद व्यवस्था में कोई सुधार होता नहीं दिख रहा है।