{"_id":"6a05c2a0520e7f832906038a","slug":"two-teenagers-drowned-in-rapti-river-while-bathing-in-shravasti-one-body-recovered-while-search-for-other-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: राप्ती नदी में नहाते समय दो किशोर डूबे, एक की लाश बरामद, दूसरे की तलाश जारी; भैंस चराने गए थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: राप्ती नदी में नहाते समय दो किशोर डूबे, एक की लाश बरामद, दूसरे की तलाश जारी; भैंस चराने गए थे
Thu, 14 May 2026 06:11 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती
अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती
Published by: Bhupendra Singh
Updated Thu, 14 May 2026 06:11 PM IST
सार
श्रावस्ती में राप्ती नदी में नहाते समय दो किशोर डूब गए। एक की लाश बरामद हो गई, जबकि दूसरे की तलाश जारी है। दोनों भैंस चराने गए थे। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
नदी में किशोर को तलाश करते गोताखोर, लोगों की भीड़।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
यूपी के श्रावस्ती में बृहस्पतिवार की दोपहर दो किशोर राप्ती नदी में नहाते समय डूब गए। घटना से घरों में चीख पुकार मच गई। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू की। एक बच्चे की लाश बरामद हुई है। जबकि, दूसरे की तलाश शुरू की है।
विज्ञापन
घटना नवीन मॉडर्न थाना क्षेत्र की है। क्षेत्र के ही बसंतपुर गांव निवासी विक्की यादव (15) और विकास (11) सुबह घर से नदी किनारे भैंस चराने की बात कहकर निकले थे। दोपहर में तेज गर्मी होने पर नदी में नहाने लगे। नहाते समय दोनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।
विज्ञापन
इस पर उन्होंने शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे। सूचना पर थाना प्रभारी जय हरि मिश्रा मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थानीय गोताखोरों की मदद से बचाव अभियान शुरू कराया। गोताखोरों ने विक्की यादव का शव बरामद किया। दूसरे बच्चे विकास की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन