फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   two hunter arrest

मादा चीतल के दो शिकारी गिरफ्तार, छह फरार

Wed, 11 Sep 2019 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
two hunter arrest
चीतल के शिकार में दो गिरफ्तार, तीन लाख जुर्माना वसूला
विज्ञापन

श्रावस्ती। भिनगा जंगल के बनकटवा बीट में शिकारियों ने सोमवार रात मादा चीतल का शिकार किया। मुखबिर की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मौके से चीतल का मांस व अवशेष तथा कुल्हाड़ी बरामद की। टीम ने दो लोगों को गिरफ्तार भी किया। वहीं छह अन्य फरार हो गए। गिरफ्तार शिकारियों से प्रतिकर वसूल किया गया है।

भिनगा जंगल के बनकटवा बीट के आरक्षित वन परिक्षेत्र में शिकारियों ने सोमवार रात मादा चीतल का शिकार किया। इसकी सूचना मुखबिर ने वन क्षेत्राधिकारी भिनगा अशोक कुमार कश्यप को दी। सूचना पर पहुंचे रेंजर, वन दरोगा बलराम गौड़, सुजीत कुमार व वन रक्षक शिव प्रसाद ने घेराबंदी कर दो शिकारियों को दबोच लिया। उनके पास से वन विभाग की टीम ने दस किलो मांस, मवेशी के अवशेष व कुल्हाड़ी बरामद की। गिरफ्तार शिकारियों की पहचान भिनगा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भभरापुर निवासी फिरोज व निसार के रूप में हुई। वन विभाग की टीम ने दोनों से तीन लाख रुपये अर्थदंड वसूल किया। वहीं भभरापुर निवासी मेराज, अरशद, शकील व बनघुसरा निवासी मदन लाल, पांडे, मोटू मौके से फरार हो गए। डीफओ एपी यादव ने बताया कि गिरफ्तार शिकारियों से नियम के तहत जुर्माना वसूल कर छोड़ दिया गया है। बाकी अन्य शिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed