{"_id":"613a40488ebc3e494b23daa8","slug":"two-accused-arrested-with-580-grams-of-ganja-srawasti-news-lko5948036182","type":"story","status":"publish","title_hn":"580 ग्राम गांजा के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
580 ग्राम गांजा के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। जिले में अपराधों की रोकथाम व वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिला पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है। इसी के क्रम में भिनगा व सोनवा पुलिस ने दो लोगों को 580 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया। जिनके विरुद्ध स्थानीय पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में कार्रवाई की है।
पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्य के निर्देश पर कोतवाली भिनगा पुलिस व क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने बुधवार रात क्षेत्र भ्रमण के दौरान चहलवा गांव के पास से एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया। जिसकी तलाशी के दौरान टीम ने उसके कब्जे से 130 ग्राम गांजा बरामद किया। गिरफ्तार युवक की पहचान सोनवा थाना क्षेत्र के ग्राम खैरीकला निवासी सज्जन पुत्र छेदी राम के रूप में हुई।
वहीं सोनवा पुलिस व क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान बरदेहरा मोड़ के पास से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। जिसके कब्जे से टीम ने 450 ग्राम गांजा बरामद किया। गिरफ्तार युवक की पहचान थाना क्षेत्र के रधुनाथपुर निवासी राजीव कुमार वर्मा उर्फ धर्मेंद्र पुत्र मायाराम वर्मा के रूप में हुई। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध स्थानीय पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में कार्रवाई की है। (संवाद)