फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   True knowledge is to find the solution to suffering: Deepalok

सच्चा ज्ञान दुखों का निवारण खोजना है : दीपालोक

Sat, 21 Mar 2026 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sat, 21 Mar 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
True knowledge is to find the solution to suffering: Deepalok
बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती में श्रीलंका मंदिर की परिक्रमा करते अनुयायी।- संवाद
कटरा। बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती शुक्रवार को श्रीलंका से आए अनुयायियों के 118 सदस्यीय दल से गुलजार रही। सभी ने भिक्षु दीपालोक महाथेरो के नेतृत्व में पारंपरिक तरीके से जेतवन परिसर की परिक्रमा की। इसके बाद गंध कुटी पर मशाल पूजा की। इस दौरान बौद्ध सभा का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन


बौद्ध सभा को संबोधित करते हुए भिक्षु दीपालोक महाथेरो ने कहा कि सच्चा ज्ञान संसार के दुखों का निवारण खोजना और उन पर आचरण करना है। अध्यात्म दुख दूर नहीं करता, बल्कि यह जानकारी देता है कि हर वस्तु परिवर्तनशील है।
विज्ञापन


उन्होंने आगे बताया कि दुख निवारण चार सत्यों को जान लेने से संभव है। संसार में दुख है, दुख का कारण है, दुख का कारण दूर करने से दुख दूर होता और मध्यम मार्ग पर आचरण से दुख दूर होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भिक्षु ने आगे बताया कि माध्यमिक मार्ग का अभिप्राय है कि किसी भी वस्तु का न तो आधिक्य होना चाहिए और न ही कमी होनी चाहिए। बौद्ध दर्शन सम्यक आचरण पर बल देता है, जिसके आठ अंग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed