फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Tribute to the martyrs on Police Memorial Day

पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि

Tue, 22 Oct 2019 12:16 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
Tribute to the martyrs on Police Memorial Day
पुलिस लाईन परिसर में शहीदोंनों को श्रद्धांजलि देते एसपी व पुलिस कर्मी। - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। पुलिस स्मृति दिवस पर सोमवार को रिजर्व पुलिस लाइन भिनगा में शहीदों को याद किया गया। इस मौके पर शहीदों को सशस्त्र सलामी देकर उनके सम्मान में दो मिनट का मौन रखते हुए श्रद्धांजलि दी। इस दौरान एसपी ने शहीदों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

पुलिस स्मृति दिवस के मौके पर पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि 21 अक्टूबर 1949 को इंडोचायना सीमा लद्दाख में राष्ट्र की सुरक्षा में तैनात 10 भारतीय जवानों को चीन ने धोखे से घेर लिया था। इस दौरान मातृभूमि की रक्षा करते हुए सभी जवान शहीद हो गए थे। उस दिन से उन अमर शहीदों की याद में पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है।
विज्ञापन

कर्तव्य का निर्वहन करते हुए अपने फर्ज के लिए जान देने वाले प्रदेश के पुलिस कर्मियों की याद में दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धा सुमन समर्पित किया गया। इस दौरान वहां मौजूद अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे, सीओ भिनगा डा. जंग बहादुर यादव, इकौना तारकेश्वर पांडे, जमुनहा हौसला प्रसाद, प्रतिसार निरीक्षक, एलआईयू, आरटीसी प्रभारी सहित काफी संख्या में मौजूद उपनिरीक्षक, हेडकांस्टेबिल व पुलिस कर्मियों ने अमर शहीद पुलिस के जवानों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान शहीदों को सशस्त्र सलामी भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed