फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Transformer shifted bypassing the rules

Shravasti News: नियमों को दरकिनार कर शिफ्ट हुआ ट्रांसफार्मर

Wed, 21 Jun 2023 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Wed, 21 Jun 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Transformer shifted bypassing the rules
गिलौला (श्रावस्ती)। गिलौला कस्बे में वाल्मीकि मंदिर के निकट रहने वाले कृष्ण गोपाल श्रीवास्तव के घर के पीछे लगे ट्रांसफार्मर से लोधनपुरवा सहित आसपास के मोहल्लों में विद्युत आपूर्ति की जा रही थी। विगत वर्ष कृष्णगोपाल ने घर के ऊपर लाइन जाने का हवाला देते हुए संपूर्ण समाधान दिवस व डीएम से ट्रांसफार्मर को शिफ्ट कराने की मांग की।
विज्ञापन

डीएम के आदेश पर विभागीय अधिकारियों ने करीब डेढ़ लाख रुपये का प्राक्कलन बनाकर जमा कराने के बाद नियमानुसार ट्रांसफार्मर शिफ्ट करने की बात कही थी। इसके बाद यह मामला ठंडे बस्ते में चला गया था। इसी बीच विगत दिनों बिना पैसा जमा कराए ट्रांसफार्मर को 700 मीटर दूर शिफ्ट कर आपूर्ति बहाल करा दी गई। बात उच्चाधिकारियों तक पहुंचीं तो एसडीओ विद्युत ने गिलौला उपकेंद्र पर तैनात कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed