फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Tomorrow the Chief Minister can gift 63 schemes to Shravasti.

Shravasti News: कल श्रावस्ती को 63 योजनाओं की सौगात दे सकते हैं मुख्यमंत्री

Fri, 26 Sep 2025 02:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Fri, 26 Sep 2025 02:47 AM IST
सार

श्रावस्ती में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 27 सितंबर के संभावित दौरे को लेकर तैयारियां गुपचुप तरीके से की जा रही हैं। वे सीताद्वार मंदिर सहित 63 विकास योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन कर सकते हैं।

विज्ञापन
Tomorrow the Chief Minister can gift 63 schemes to Shravasti.

विस्तार

श्रावस्ती। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बहुप्रतीक्षित दौरा 27 सितंबर को पूरा हो सकता है। उनके आगमन को लेकर इकौना स्थित सीताद्वार मंदिर में युद्ध स्तर पर तैयारियां की जा रही हैंं। हालांकि, उनके आगमन को लेकर जिम्मेदार अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं और गुपचुप तरीके से विभिन्न विभागों में तैयारियों का दौर जारी है।
विज्ञापन


जिला प्रशासन के एक अधिकारी के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 27 सितंबर को जिले का भ्रमण कर सकते हैं। भ्रमण का उद्देश्य आकांक्षात्मक जिला श्रावस्ती को विभिन्न विकासपरक योजनाओं के लाभ से आच्छादित करना है।
विज्ञापन


अधिकारी के अनुसार मुख्यमंत्री सीताद्वार मंदिर व झील के जीर्णोद्धार का शिलान्यास, नवीन मॉडर्न थाना श्रावस्ती के नवीन भवन का उद्धाटन, इकौना क्षेत्र को फायर सुविधा समेत 63 परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed