फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   To help the needy Businessmen came forward

जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आए व्यापारी

Sun, 29 Mar 2020 09:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2020 09:18 PM IST
विज्ञापन
To help the needy Businessmen came forward
श्रावस्ती। कोरोना महामारी में जरूरतमंदों की मदद के लिए व्यापारी वर्ग भी आगे आया है। व्यापारियाें ने रविवार को एएसपी के साथ बैठक कर सात दिनों का राशन देने का आश्वासन दिया है। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे ने कहाकि देश महामारी से जूझ रहा है। इसका सबसे बड़ा असर गरीब मजदूर पेशा लोगों पर पड़ा है। इनकी जीविका छिनने के साथ ही अब उनके सामने अन्न का संकट भी उत्पन्न हो गया है। ऐसे में जिले के गणमान्य, संभ्रांत व व्यापारी को आगे आकर उनकी मदद करनी चाहिए। यह एक ऐसा समय है जब इंसान ही इंसान के काम आ सकता है।
विज्ञापन

इस पर मौजूद व्यापारियों ने बताया कि उनके द्वारा आपस में मिल कर 800 खाद्य सामग्री की पैकेट तैयार कराई जा रही है जिसमें एक परिवार का सात दिन का राशन रहेगा। यह खाद्य सामग्री के पैकेट को पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा यूपी 112 वाहनों के माध्यम से जरूरतमंदों को उपलब्ध कराया जाएगा। बैठक में क्षेत्राधिकारी नगर हौसला प्रसाद, क्षेत्राधिकारी इकौना तारकेश्वर पांडे, प्रभारी यूपी 112 कमलाकांत त्रिपाठी, प्रतिसार निरीक्षक विनोद कुमार सिंह सहित व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed