{"_id":"5fd79b5d8ebc3e3b884c96f3","slug":"three-people-found-corona-positive-in-shravasti-srawasti-news-lko5548372178","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से तीन हुए संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से तीन हुए संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। जिले में कोरोना संक्रमण का प्रकोप अभी जारी है। सोमवार को जारी की गई रिपोर्ट में तीन लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई, जिन्हें होम क्वारंटीन किया गया है। वहीं दो लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो गए, जिन्हें घर भेज दिया गया है।
वैश्विक महामारी कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। सोमवार को जारी की रिपोर्ट में जमुनहा के हरिहरपुर निवासी एक, रवैहइया निवासी एक व बरगदहा निवासी एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला, जिन्हें होम क्वारंटीन किया गया है। इसके साथ ही प्रभावित क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित कर वहां आसपास रह रहे लोगों को सावधानी बरतने का निर्देश दिया गया है।
वहीं इकौना के लंबरदारपुरवा व जमुनहा के पटपरगंज निवासी एक-एक व्यक्ति कोरोना संक्रमण से स्वस्थ हो गए। जिले में मौजूदा समय कुल 24 एक्टिव केस हैं। सात कंटेनमेंट जोन अब भी सक्रिय हैं। इस बारे में सीएमओ डॉ. एपी भार्गव ने कहा कि कोरोना से सावधानी बरत कर ही बचा जा सकता है। ऐसे में लोगों को चाहिए कि वह कोरोना प्रोटोकाल का अनुपालन करते हुए बगैर मास्क बांधे घर से बाहर न निकलें। एक-दूसरे से दो गज की दूरी बनाएं रखें।