{"_id":"6a5a7aa0f1b8abdaad08d304","slug":"those-responsible-failed-to-level-the-piled-up-soil-shravasti-news-c-104-1-srv1004-121713-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: मिट्टी का ढेर लगाकर समतल करना भूले जिम्मेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: मिट्टी का ढेर लगाकर समतल करना भूले जिम्मेदार
Sat, 18 Jul 2026 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sat, 18 Jul 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
भिनगा में बने नाले के निकट लगा मिट्टी का ढेर।
श्रावस्ती। भिनगा में नगर पालिका परिषद द्वारा नाले का निर्माण कराया जा रहा है। कार्यदायी संस्था की लापरवाही से लोगों को परेशानी हो रही है। करीब तीन माह पूर्व से जलनिकासी सुधारने के लिए यह कार्य चल रहा है। नाले की खुदाई के बाद मिट्टी को जहां-तहां छोड़ दिया गया है। निर्माण के बाद अगल-बगल की पटाई भी नहीं की गई है। इससे नाले के आसपास गहरे गड्ढे बन गए हैं, जो समतल नहीं किए गए। लोगों को नाला पार करते समय गिरने और चोटिल होने का खतरा रहता है। नालों के ढक्कनों में भी खाली जगहें हैं, जिससे मवेशी गिरकर चोटिल हो रहे हैं। जिम्मेदार विभाग और कार्यदायी संस्था दोनों इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं, जो विभागीय उदासीनता को दर्शाता है।
शुरुआत से लग रहे अनियमितता के आरोप
नाला निर्माण की शुरुआत से ही इसमें अनियमितता का आरोप लग रहा है। निर्माण कार्य में मानक विहीन घटिया सामग्री के प्रयोग का आरोप लगाते हुए अधिवक्ता अमित चौरसिया ने आईजीआरएस पर शिकायत की थी। वहीं, कई अन्य लोगों द्वारा भी जांच की मांग की गई थी।
पेड़ काटने के लिए वन विभाग से पत्राचार किया गया है। पेड़ कटने के बाद व्यवस्था ठीक हो जाएगी। वहीं, नाले के आसपास के गड्ढों को भी शीघ्र भरवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
डॉ. अनीता शुक्ला, ईओ