फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Thieves stole cash and jewellery from the house

Shravasti News: घर से नकदी व जेवर समेट ले गए चोर

Fri, 26 Sep 2025 02:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Fri, 26 Sep 2025 02:32 AM IST
सार

श्रावस्ती जिले के मल्हीपुर क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। बुधवार रात चोरों ने एक घर में लाखों के आभूषण और नकदी चुरा लिए। पुलिस जांच कर रही है, लेकिन डर का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन
Thieves stole cash and jewellery from the house
चोरी के बाद बिखरा सामान। - संवाद

विस्तार

श्रावस्ती/तुलसीपुर। तराई में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ग्रामीणों की पहरेदारी के बीच चोर वारदात अंजाम दे रहे हैं, इससे पूरी तराई में दहशत का माहौल है। बुधवार रात चोरों ने मल्हीपुर कोटिया गांव में एक घर को निशाना बनाया और नकदी समेत लाखों के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन


मल्हीपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत भेला गांव के मजरा कोटिया निवासी फूलजहां के पति शाहिद अली परिवार के भरण-पोषण के लिए मुंबई में रहते हैं। फूलजहां घर पर अकेली रहती हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार रात चोरों के डर से वह जाग रही थीं, देर रात तीन चोर दीवार फांद कर घर में दाखिल हुए।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि डर कर वह छत पर निर्माणाधीन कमरे में छिप गईं। इसके बाद रिश्तेदार को फोन कर पुलिस को सूचना देने के लिए कहा। कुछ देर बाद मल्हीपुर पुलिस पहुंची, लेकिन तब तक चोर वारदात को अंजाम देकर भाग गए। चोर 3200 की नकदी समेत लाखों के आभूषण उठा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी सौरभ सिंह ने बताया कि मौके पर जांच की गई है। केस दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है।



ग्रामीणों में चेतावनी पत्र सही होने की चर्चा
मल्हीपुर क्षेत्र के दो गांवों में बीते दिनों चेतावनी पत्र चस्पा मिले थे। दोनों स्थानों पर आसपास के गांवों में चोरी करने की चेतावनी दी गई थी। ऐसे में मल्हीपुर क्षेत्र में दो दिन में चोरी की दो वारदातें होने के बाद से ग्रामीणों में चेतावनी सच होने की चर्चा है, इससे ग्रामीण दहशत में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed