{"_id":"626198ea8f8e81580f0f26c8","slug":"there-will-be-no-entry-in-bhinga-nagar-from-eight-in-the-morning-srawasti-news-lko627202962","type":"story","status":"publish","title_hn":"भिनगा नगर में सुबह आठ बजे से रहेगी नो एंट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिनगा नगर में सुबह आठ बजे से रहेगी नो एंट्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। भिनगा में शहरवासियों को अब ट्रैफिक जाम की परेशानी से नहीं जूझना पड़ेगा। इससे राहत दिलाने के लिए सुबह आठ बजे से रात दस बजे तक शहर में बड़े व छोटे कामर्शियल वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। इसके साथ ही बहराइच इकौना की तरफ से आने वाले वाहनों को भी अब दूसरे मार्ग से गुजारा जाएगा। यह जानकारी गुरुवार को एसपी की तरफ से जारी दिशा-निर्देश में दी गयी।
भिनगा नगर में सुबह से ही भारी व कॉमर्शियल वाहनों के आवागमन के कारण शहरवासियों को दिन भर ट्रैफिक जाम की परेशानी से जूझना पड़ता है। क्षेत्रीय स्तर पर इस परेशानी से राहत दिलाने की मांग बीते लंबे समय से की जा रही थी। इसे संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्य ने भिनगा नगर की यातायात व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाने के लिए सुबह आठ बजे से रात दस बजे तक भारी व व्यावसायिक वाहनों का प्रवेश शहर में पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया है। भारी व मध्यम (छह पहिया) व्यावसायिक वाहनों के आवागमन को लेकर जारी नए दिशा-निर्देश में कहा गया है कि इकौना की तरफ से सेमरी चौराहा होकर भिनगा की ओर आने वाले सभी भारी व मध्यम व्यावसायिक वाहन प्रतिबंधित समय में सेमरी चौराहा से खरगौरा मोड़ होते हुए आगे गंतव्य को जा सकेंगे।
कस्बा भिनगा होकर सेमरी होते हुए इकौना की तरफ जाने वाले सभी भारी व मध्यम व्यावसायिक वाहन अब खरगौरा मोड़ से सेमरी चौराहा होते हुए आगे जाएंगे। भिनगा के शहरी क्षेत्र में भारी व छोटे व्यावसायिक वाहनों का आवागमन सुबह 8 बजे से लेकर रात 8 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा। नए निर्देशों के तहत सेमरी चौराहा की तरफ से आने वाले समस्त हल्के व छोटे व्यावसायिक वाहन प्रतिबंधित समय में पुरानी बाजार भिनगा या सब्जी मंडी भिनगा होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे । भिनगा-बहराइच मुख्य मार्ग से कस्बा भिनगा होकर सेमरी की तरफ जाने वाले सभी हल्के व छोटे व्यावसायिक वाहन प्रतिबंधित समय में पुरानी बाजार भिनगा या सब्जी मंडी भिनगा होते हुए आ जा सकेंगे। पेट्रोलियम व एलपीजी गैस के परिवहन से जुड़े वाहनों के साथ ही स्कूली वाहनों व दूध और ब्रेड की सप्लाई से जुड़े वाहनों पर नो इंट्री का प्रतिबंध लागू नही होगा।