फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   There were more patients suffering from skin diseases and cold and cough.

Shravasti News: त्वचा रोग तो कहीं सर्दी-खांसी के मरीज रहे अधिक

Mon, 27 Oct 2025 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Mon, 27 Oct 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
There were more patients suffering from skin diseases and cold and cough.
 तिलकपुर पीएचसी में मरीजों का इलाज करते चिकित्सक।- संवाद
श्रावस्ती/वीरपुर/जमुनहा/गिरंट बाजार/कटरा। लोगों को अवकाश के दिन भी बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए रविवार को जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। कहीं त्वचा रोग के मरीजों की संख्या अधिक रही, तो कहीं सर्दी-खांसी व बुखार के मरीजों की भरमार रही। चिकित्सकों ने मरीजों को उपचार के साथ ही बीमारियों से बचने के उपाय भी बताए।
विज्ञापन



प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरी तरहर में डॉ. शकील के नेतृत्व में जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 36 मरीज आए। इनमें त्वचा रोग के 14, बुखार के 11 तथा अन्य बीमारियों के नौ मरीज शामिल रहे। चिकित्सक ने मरीजों को त्वचा रोग से बचने के लिए शरीर की सफाई रखने व पहने हुए कपड़ों को गर्म पानी से धुलने की सलाह दी।
विज्ञापन


तिलकपुर पीएचसी में डॉ. इंद्रपाल के नेतृत्व में जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 31 मरीज आए, जिनमें सर्दी-खांसी के 11, वायरल बुखार के छह, त्वचा रोग के तीन तथा 11 अन्य बीमारियों के मरीज शामिल रहे। चिकित्सक ने मरीजों को बदलते मौसम में ठंडे खाद्य पदार्थों के सेवन से बचने व बुजुर्गों को सुबह के समय घर से न निकलने की सलाह दी। इस दौरान तरुण श्रीवास्तव सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जमुनहा पीएचसी में डॉ. सुमन बाबू के नेतृत्व में जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 25 मरीज आए, जिनमें वायरल बुखार के 16, डायरिया के दो, त्वचा रोग के पांच व दो गर्भवती महिलाएं शामिल रहीं। चिकित्सक ने मरीजों को सुबह-शाम होने वाली ठंड से बचने की सलाह दी।

हरदत्त गिरंट पीएचसी में डॉ. सालिम मसूद के नेतृत्व में जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरन 44 मरीज आए, जिनमें त्वचा रोग के 18, बुखार के 14 व 14 अन्य बीमारियों के मरीज शामिल रहे। इसी तरह नासिरगंज पीएचसी में डॉ. प्रभाकर सिंह के नेतृत्व में आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। इस दौरान कुल 30 मरीज आए, जिनमें से त्वचा रोग के 16, व बुखार के सात व अन्य बीमारियों के सात मरीज शामिल रहे। इस दौरान सीएचसी मल्हीपुर के अधीक्षक डॉ. रवींद्र सोनकर ने पीएचसी का निरीक्षण का व्यवस्थाओं का जायजा लिया।


कटरा पीएचसी में डॉ. शनिदेव सिंह के नेतृत्व में जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 24 मरीज आए, जिनमें सर्दी-खांसी व बुखार के मरीज शामिल रहे। चिकित्सक ने मरीजों को बदलते मौसम में खानपान संतुलित रखने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed