{"_id":"61929bef5d10ed0f6075c595","slug":"theft-in-broad-daylight-created-a-stir-in-gilola-town-srawasti-news-lko604589840","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिलौला कस्बे में दिन दहाड़े हुई चोरी से मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिलौला कस्बे में दिन दहाड़े हुई चोरी से मचा हड़कंप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गलौला (श्रावस्ती)। अपराधियों पर पुलिस का खौफ नहीं रहा। इसका प्रमाण गिलौला कस्बे में देखने को मिला। जहां दिन दहाड़े चोर लाखों रुपये के जेवर व सामान सहित नगदी पार कर ले गए। पीड़ित की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गिलौला थाना अंतर्गत गिलौला कस्बा निवासी पंकज कुमार पुत्र राम समुझ बौद्ध परिपथ के किनारे मकान बना कर परिवार सहित रहता है। रविवार को पंकज परिवार के साथ अपने बेटे की शादी के लिए लड़की देखने बलरामपुर गया था। इस दौरान घर पर कोई नहीं था। घर सूना देख चोर दीवार फांद कर घर में घुस आए। जिनके द्वारा दरवाजा तोड़ दिया गया। घर के अंदर पहुंचे चोरों ने बक्सा व बेड बाक्स का ताला तोड़ दिया। जिसमें रखा एक लाख रुपये नगद व करीब दस लाख रुपये का जेवर सहित अन्य सामान पार कर लिया। जिसकी भनक पड़ोसियों को भी नहीं लगी।
देर शाम बलरामपुर से वापस लौटे पंकज व उनके परिवार के लोगों ने देखा कि घर का दरवाजा व बक्से का ताला टूटा हुआ था। जबकि उसमें रखा सामान बिखरा पड़ा था। उसे देख परिवारीजनों के होश उड़ गए। अंदर जाकर देखने पर उसमें रखा सातान नदारद था। इतना ही नहीं पिछली खिड़की में लगी जाली भी टूटी हुई थी। इसकी सूचना पीड़ित द्वारा गिलौला पुलिस को दी गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस बारे में थानाध्यक्ष गिलौला अखिलेश पांडे बताते हैं कि अज्ञात के विरुद्ध चोरी का मामला दर्ज कर जांच किया जा रहा है। जल्द ही इसका खुलासा कर लिया जाएगा।