फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   The weather was pleasant in Terai

तराई में सुहाना रहा मौसम

Sun, 03 Jan 2021 10:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jan 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
The weather was pleasant in Terai
श्रावस्ती। तराई में नव वर्ष के पहले रविवार पर मौसम खुशगवार रहा। सुबह से निकली धूप ने मौसम को सुहाना बना दिया। ऐसे में जहां बच्चे खेल मैदान में जा डटे। वहीं, बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती सहित सीताद्वार, सोपथरी आश्रम व विभूतिनाथ मंदिर परिसर भी पर्यटकों से गुलजार रहा। कई दिन बाद मौसम को सामान्य देख लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। इसके चलते बाजारों में भी चहल-पहल रही।
विज्ञापन

जिले में विगत कई दिन से शाम को शुरू होने वाला कोहरा दूसरे दिन सुबह 11 बजे तक छाया रहता था। इसके चलते लोग अपने घरों में दुबकने को मजबूर रहते थे। वहीं, नव वर्ष का प्रथम रविवार तराई वासियों के लिए राहत लेकर आया। सुबह निकली धूप ने जहां मौसम पूरी तरह से खुशगवार बना दिया। वहीं, अवकाश होने के कारण लोग अपने घरों से घूमने भी निकले।
विज्ञापन

कई दिन से घरों में दुबके बच्चे भी मौसम सामान्य देख खुद को रोक न सके। ऐसे में बच्चे खेल मैदान में पहुंच गए। वहीं, नव वर्ष के पहले रविवार पर मौसम सुहाना देख लोग बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती सहित सीताद्वार, सोपथरी आश्रम व विभूतिनाथ मंदिर परिसर पहुंचे। जहां उनके द्वारा मौसम का लुफ्त उठाया गया। रविवार को तराई का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं हवाओं की गति छह किलोमीटर प्रति घंटा होने के कारण लोगों को गुलाबी धूप का अहसास भी हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed