{"_id":"6535631accc4bfd18309f6a7","slug":"the-team-from-vietnam-offered-special-prayers-srawasti-news-c-104-1-srv1002-1907-2023-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: वियतनाम से आए दल ने की विशेष प्रार्थना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: वियतनाम से आए दल ने की विशेष प्रार्थना
Sun, 22 Oct 2023 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sun, 22 Oct 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
कटरा (श्रावस्ती)। बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती रविवार अनुयायियों से गुलजार रही। वियतनाम से आए 65 सदस्यीय दल ने बौद्ध भिक्षु देवानंद के नेतृत्व में गंध कुटि पर अपने पारंपरिक रीति-रिवाज से विशेष प्रार्थना की। इसके बाद दल के सदस्यों ने तपोस्थली का भ्रमण भी किया।
31 अक्तूबर तक निषेधाज्ञा लागू
श्रावस्ती। जिले में आज सोमवार को महानवमी, कल मंगलवार को विजयादशमी व 28 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती का पर्व मनाया जाएगा। ऐसे में सांप्रदायिक दृष्टिकोण से अत्यंत संवेदनशील जिला होने के कारण अपर जिलाधिकारी अमरेंद्र कुमार वर्मा ने जिले में धारा 144 लागू किया है। जो 31 अक्टूबर तक प्रभावी रहेगी।
मार्ग दुर्घटना में युवक घायल
जमुनहा (श्रावस्ती)। मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मणपुर कोठी निवासी राहुल कुमार (22) पुत्र लहरी बाबू शनिवार किसी काम से नेपाल गया था। देर शाम वापस घर लौटते समय कानी बोझी राप्ती बैराज मार्ग स्थित गजोबरी गांव के पास मार्ग पर मवेशी आ जाने से उसकी बाइक टकरा गई। इससे उसे गंभीर चोट आई है। उसे सीएचसी मल्हीपुर लाया गया। हालत गंभीर होने के कारण उसे संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा रेफर कर दिया गया है।