{"_id":"68d98db9b5a5d980b60ff59e","slug":"the-number-of-fever-patients-was-high-in-the-fair-shravasti-news-c-104-1-srv1004-114527-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: मेले में बुखार के मरीजों की संख्या रही अधिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: मेले में बुखार के मरीजों की संख्या रही अधिक
विज्ञापन
तिलकपुर पीएचसी में मरीज का इलाज करते चिकित्सक। - संवाद
श्रावस्ती/गिरंट बाजार/वीरपुर। जिले की विभिन्न पीएचसी पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में बुखार के मरीजों की संख्या अधिक रही। ये देखते हुए चिकित्सकों ने मरीजों को मच्छरों से बचाव के बारे में भी बताया।
लोगों को अवकाश के दिन भी बेहतर चिकित्सीय सुविधा मिल सके इसके लिए शासन की ओर से सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरदत्त नगर गिरंट में चिकित्साधिकारी डॉ. सालिम मसूद के नेतृत्व में लगे आरोग्य मेले में कुल 47 मरीज आए।
इनमें से 21 मरीज बुखार से पीड़ित मिले, 16 मरीज त्वचा रोग व 10 मरीज अन्य बीमारियों से ग्रसित मिले। इस मौके पर फार्मासिस्ट राजू खान, एलटी अरुण कुमार, स्टॉप नर्स अल्पना कुमारी, एएनएम सरिता शर्मा मौजूद रहीं।
विज्ञापन
उधर कटरा पीएससी में डॉ. अदिति पटवा के नेतृत्व में लगे आरोग्य मेले में कुल 68 मरीजों में वायरल बुखार के 40, मधुमेह के चार, त्वचा रोग के 12 तथा अन्य रोग के 12 मरीज आए। इस मौके पर डॉ. शनिदेव सहित अन्य मौजूद रहे।
तिलकपुर पीएचसी में आयोजित आरोग्य मेले में कुल 40 मरीज आए। इसमें बुखार के तीन एलर्जी के 11, त्वचा के नौ तथा 17 मरीज अन्य बीमारियों के शामिल रहे। इस मौके पर डॉ. इंद्रपाल व फार्मासिस्ट तरुण श्रीवास्तव सहित अन्य मौजूद रहे।
मच्छरों से ऐसे करें बचाव
आरोग्य मेले में आए मरीजों में बुखार के अधिक मरीज मिले। ऐसे में चिकित्सकों ने बताया कि पूरी बांह के कपड़े पहनें और रात में सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें। इसी तरह से घर के आसपास सफाई रखें और पानी जमा न होने दें। पानी का जहां ठहराव हो वहां रसायनों का छिड़काव करें, जिससे मच्छर न पनप सकें।