फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   The nuances of becoming a scientist were told to the students

छात्र-छात्राओं को वैज्ञानिक बनने की बताईं बारीकियां

Thu, 10 Feb 2022 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
The nuances of becoming a scientist were told to the students
श्रावस्ती के सेमरी स्थित ब्रहम दत्त इंटर कालेज में आयोजित विज्ञान मेले काशुभारंभ करती शिक्षिका - फोटो : SRAWASTI
कटरा (श्रावस्ती)। एनसीएसटीसी, डीएसटी भारत सरकार व दुर्गा कला केंद्र लखनऊ द्वारा ब्रह्मदत्त इंटर कॉलेज सेमरी चक पिहानी में दो दिवसीय विज्ञान मेले का आयोजन किया गया। जिसका गुरुवार को समापन हुआ।
विज्ञापन

इस दौरान प्रधानाचार्य सुरेंद्र नाथ त्रिपाठी ने कहा कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से आम जन में विज्ञान के प्रति जागरूकता विकसित करने का कार्य किया जा रहा है। लखनऊ से आए वैज्ञानिक डॉ. मृदुल शुक्ला ने मौजूद छात्र-छात्राओं को वैज्ञानिक कैसे बनाया जाता है। इसकी बारीकियों के बारे में जानकारी दी। भारतीय विज्ञान दल देवीपाटन मंडल के अध्यक्ष युवा वैज्ञानिक आशुतोष पाठक ने अपने इनोवेशन बॉर्डर विलेज सिक्योरिटी एवं पुराना सुरक्षा कवच जैकेट दिखा कर उसके बारे में जानकारी दी। इस दौरान छात्रा रुचि तिवारी, नीतू मिश्रा, अनीता बावरिया, पूजा रावत ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

माही सिंह ने ज्वालामुखी विस्फोट का मॉडल, नेहा जायसवाल ने मानव हृदय की आंतरिक संरचना, आरती तिवारी ने अमोनिया गैस बनाने का उपकरण, रुचि तिवारी ने मानव में रुधिर परिसंचरण, श्रद्धा सिंह ने तंत्रिका कोशिका। पूर्णिमा त्रिपाठी ने मानव के वृक्क की आंतरिक संरचना प्रस्तुत की। कवियित्री ऋचा मिश्रा ने ‘मैं सुदृढ़ भारत बनाना चाहती हूं’ गीत के माध्यम से लोगों को देश प्रेम के लिए प्रेरित किया। इस दौरान राम अभिलाख यादव, प्रवीण कुमार बौद्ध, देवेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार आशुतोष पाठक, द्वितीय पुरस्कार माही सिंह, तृतीय पुरस्कार संगीता गुप्ता, चतुर्थ पुरस्कार संध्या को मिला। जबकि वंदना सिंह, कंचन तिवारी, पूर्णिमा, खुशी त्रिपाठी, नेहा जायसवाल, पूजा रावत, रुचि तिवारी को सांत्वना पुरस्कार मिला। इस मौके पर राकेश कुमार यादव, जिला समन्वयक शिव कुमार पाठक सहित विद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षिकाएं व छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed