Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   The heartbeat of potential candidates increased due to BJP's decision.

Shravasti News: भाजपा के निर्णय से संभावित प्रत्याशियों की बढ़ी धड़कन

Tue, 30 Jan 2024 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Tue, 30 Jan 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
The heartbeat of potential candidates increased due to BJP's decision.
श्रावस्ती लोकसभा सीट पर 15 फरवरी तक घोषित हो सकता प्रत्याशी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रावस्ती। भाजपा ने हारी हुई सीटों पर 15 फरवरी तक प्रत्याशी की घोषणा करने का दावा किया है। इससे संभावित प्रत्याशियों की धड़कन तेज हो गई है। सभी संभावित दावेदार व उनके समर्थक जिले से लेकर राजधानी दिल्ली तक जुगत भिड़ाने में जुट गए हैं।
विगत चुनाव में सपा व बसपा में हुए गठबंधन से श्रावस्ती लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी दद्दन मिश्र को हार का मुंह देखना पड़ा था। उन्हें बसपा प्रत्याशी राम शिरोमणि वर्मा ने 5,320 मतों से हराया था। हालांकि भाजपा प्रत्याशी को बलरामपुर सदर व तुलसीपुर विधानसभा क्षेत्र में जीत मिली थी। लेकिन गैसड़ी, श्रावस्ती व भिनगा विधानसभा क्षेत्र में उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा था। हालांकि बाद में दद्दन मिश्र को जिला पंचायत अध्यक्ष चुने गए। ऐसे में अब जब भाजपा की ओर से 15 फरवरी तक हारी हुई सीटों में प्रत्याशी घोषित करने का दावा किया गया है तो जिले के संभावित दावेदारों की धड़कनें तेज हो गई हैं। एक तरफ जहां श्रीराम जन्मभूमि न्यास ट्रस्ट के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र के पुत्र व एमएलसी साकेत मिश्र टिकट के लिए दावेदारी कर रहे हैं। वहीं दावेदारों की सूची में पूर्व सांसद दद्दन मिश्र के अलावा श्रावस्ती विधायक राम फेरन पांडे अपनी पत्नी मिथिलेश पांडे के लिए टिकट की जुगत में हैं। वहीं बहराइच के पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी भी टिकट के दावेदार हैं। साथ ही विनय मिश्रा, प्रोफेसर जेपी पांडेय, मानवेंद्र सिंह पटेल, रितेश गुप्ता, अंजनी मिश्रा, शेरावाली शुक्ला कोमल, माधुरी सिंह त्रिपाठी व स्वाति तिवारी भी भाजपा से टिकट की दावेदार हैं। यह वह नाम हैं जो चर्चा में हैं। इसके अतिरिक्त भी कई लोग टिकट की दावेदारी के लिए जिला से लेकर दिल्ली व लखनऊ की गणेश परिक्रमा कर रहे हैं।
विज्ञापन


इन्हें इतना मिला था वोट
वर्ष 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में बलरामपुर की तीन व जिले की दो विधानसभाओं में कुल 9,97,139 मत पड़े थे। इनमें से 4,41,771 मत प्राप्त कर सपा बसपा के संयुक्त प्रत्याशी रहे राम शिरोमणि वर्मा बसपा से सांसद बने। जबकि भाजपा प्रत्याशी रहे दद्दन मिश्र को 4,35,451 मत मिले थे। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी धीरू सिंह को 58,042 मत ही मिल सके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed