फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   The dream of the water project has been hanging for three years

Shravasti News: तीन साल से लटका जल परियोजना का सपना

Fri, 13 Feb 2026 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Fri, 13 Feb 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
The dream of the water project has been hanging for three years
 ग्राम हरिहरपुर में दो वर्ष से चालू होने का इंतजार करती पानी टंकी
श्रावस्ती/गिरंट बाजार। जमुनहा तहसील क्षेत्र में जल जीवन मिशन योजना के तहत पानी की टंकियां बनाई जा रही थी। इसमें कुछ टंकियों का काम पिछले तीन साल से अधूरा है तो कुछ का काम पिछले दो साल से अधूरा है। निर्माण संस्था और प्रशासन की लापरवाही के कारण गांव वालों को पानी मिलना तो दूर इन टंकियों का निर्माण भी पूरा नहीं हो सका है। ऐसा तब है जब जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बुंदेलखंड में 30 दिन के भीतर जलापूर्ति शुरू करवाने का निर्देश दिया है। साथ ही कार्य पूरा न होने पर संबंधित निर्माण संस्था के खिलाफ प्राथमिकी की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन


सीन- 01, डांडेकुइंया
दो साल पहले बनी टंकी, संचालन का इंतजार

ग्राम पंचायत डांडेकुइंया सहित पांच मजरों को पेयजल आपूर्ति के लिए जल जीवन मिशन योजना के तहत हरीहरपुर में दो साल पहले पानी की टंकी बनवाई गई थी। दो साल से पानी की टंकी बनकर तैयार है लेकिन इसका संचालन शुरू नहीं किया गया है। गांव निवासी विपिन कुमार वर्मा, गया प्रसाद, बृजराम ने बताया कि टंकी निर्माण में भ्रष्टाचार किया गया है, यही कारण है कि टंकी अब तक चालू नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


सीन- 02, सुजानडीह
तीन साल में बन पाया सिर्फ पिलर

ग्राम पंचायत सुजानडीह के मजरा चोबेडीह में तीन साल से पानी की टंकी का निर्माण करवाया जा रहा है। जिम्मेदारों की उदासीनता व लापरवाही के चलते तीन सालों में सिर्फ टंकी के पिलर ही बन सके हैं। वहीं, कार्य लंबित होने के चलते गांव में निवासरत 1400 की आबादी की आस अब टूटने लगी है। ग्राम प्रधान शब्बीर अहमद ने बताया कि एक साल से काम पूरी तरह से ठप है। ऐसे में टंकी निर्माण कब पूरा होगा कुछ पता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीन- 03, बोहरवा
छह माह से बंद है निर्माण कार्य


ग्राम पंचायत बोहरवा के मजरा शिकारीपुरवा में भी पानी की टंकी अधूरी पड़ी है। निर्माण के नाम पर बाउंड्रीवाल, टंकी के पिलर व पंप स्टेशन का ही निर्माण हो पाया है। वहीं, बीते छह महीने से निर्माण कार्य पूरी तरह से ठप पड़ा है। गांव निवासी पवन, राहुल, विजय सोनकर आदि ने बताया कि काम बंद होने से ग्रामीणों को पेयजल के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।


टंकियों के निर्माण संबंधी जानकारी नामित संस्था से ली जाएगी। अगर कहीं निर्माण कार्य में लापरवाही बरती जा रही है तो जांच करवाकर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

संजय राय, एसडीएम जमुनहा

 ग्राम हरिहरपुर में दो वर्ष से चालू होने का इंतजार करती पानी टंकी

 ग्राम हरिहरपुर में दो वर्ष से चालू होने का इंतजार करती पानी टंकी

 ग्राम हरिहरपुर में दो वर्ष से चालू होने का इंतजार करती पानी टंकी

 ग्राम हरिहरपुर में दो वर्ष से चालू होने का इंतजार करती पानी टंकी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed