फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   The District Magistrate inspected the Collectorate offices.

Shravasti News: डीएम ने कलेक्ट्रेट कार्यालयों का किया निरीक्षण

Tue, 11 Aug 2026 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Tue, 11 Aug 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
The District Magistrate inspected the Collectorate offices.
कौशल विकास मिशन कार्यालय का निरीक्षण करती डीएम।-
श्रावस्ती। डीएम अन्नपूर्णा गर्ग ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित सभी कार्यालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने परिसर में सफाई व्यवस्था, पेयजल और कर्मचारियों की उपस्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने कार्यालयों में बेहतर सफाई रखने के निर्देश दिए। उन्होंने अभिलेखों के रखरखाव और फाइलों को सुव्यवस्थित ढंग से रखने पर जोर दिया। कहा कि शासकीय कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सूचना विभाग, जिला पूर्ति विभाग, केंद्रीय अभिलेखागार, राजस्व अभिलेखागार, मालखाना, भू अभिलेख, नजारत, कौशल विकास मिशन, अपर जिलाधिकारी कार्यालय, समाज कल्याण विभाग और ई-गवर्नेंस सहित कई कार्यालयों का जायजा लिया। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी ललित कुमार, उप जिलाधिकारी प्रवीण यादव और नाजिर कौशल यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed