{"_id":"67e6e805f1d0cf5468019d30","slug":"the-district-is-divided-into-three-super-zones-for-eid-shravasti-news-c-104-1-srv1002-110185-2025-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: ईद को लेकर तीन सुपर जोन में बंटा जिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: ईद को लेकर तीन सुपर जोन में बंटा जिला
Fri, 28 Mar 2025 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Fri, 28 Mar 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। ईद को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन सतर्कता बरत रहा है। इसके लिए जिले को तीन जोन में बांटा गया है। वहीं एसपी घनश्याम चौरसिया ने सोशल मीडिया पर 24 घंटे निगरानी रखने का भी निर्देश दिया।
एसपी ने बताया कि चांद दिखने के बाद रविवार या सोमवार को ईद मनाई जा सकती है। कोई शरारती तत्व सांप्रदायिक तनाव ना पैदा कर सके, इसके लिए जिले को तीन सुपर जोन व सात जोन तथा 33 सेक्टरों में बांटा गया है। इसके साथ ही 12 क्यूआरटी टीम का गठन भी किया गया है। जिले के सभी संवेदनशील व अतिसंवेदनशील स्थलों पर पीआरवी-112 भी भ्रमणशील रहेगी। वहीं अगर कोई सोशल मीडिया पर अमन-चैन में बाधा उत्पन्न करने वाली पोस्ट डालता है तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।