फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   The district got first place in solving public problems

Shravasti News: जनसमस्याओं के निस्तारण में जिले को प्रथम स्थान

Thu, 08 May 2025 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Thu, 08 May 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
The district got first place in solving public problems
श्रावस्ती। शासन की ओर से आईजीआरएस की अप्रैल माह की रैंकिंग जारी की गई है। जारी रैंकिंग में जनसमस्याओं के निस्तारण में जिले को पहला स्थान मिला है। डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने सभी अधिकारियों को इसके लिए बधाई दी।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि जिले ने जनसमस्याओं के निस्तारण में टॉप-5 में अपनी जगह बनाते हुए पहले तीसरा स्थान और दूसरी बार पहला स्थान हासिल किया है। इसके लिए सभी अधिकारी बधाई के पात्र है। उन्होंने बताया कि आगे भी हमारा प्रयास रहेगा कि इस सूची में शीर्ष पर बने रहें और जनता की समस्याओं का प्राथमिकता से निस्तारण करें।जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण सरकार की शीर्ष प्राथमिकताओं में है। इसलिए सभी अधिकारी शिकायती पोर्टल आईजीआरएस, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, ऑनलाइन माध्यमों से प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। जन शिकायतों का निस्तारण करते हुए गुणवत्तायुक्त आख्या अपलोड करें, ताकि जनसमस्याओं का त्वरित समाधान हो सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed