फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   TET exam canceled, candidates returned disappointed

टीईटी परीक्षा रद्द, मायूस होकर लौटे अभ्यर्थी

Sun, 28 Nov 2021 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
TET exam canceled, candidates returned disappointed
शिक्षक पात्रता परीक्षा निरस्त होने के बाद श्रावस्ती के चौधरी राम बिहारी बुद्घ इंटर कालेज से वाप? - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। यूपीटीईटी परीक्षा रविवार को प्रश्नपत्र व उत्तर पुस्तिका वितरित करने के बाद रद्द कर दी गई। परीक्षा केंद्रों पर सभी अभ्यर्थियों से तत्काल उत्तर पुस्तिका वापस ली गई। शुरू शुरू में रद्द होने का कारण तो अभ्यर्थियों को नहीं बताया गया। लेकिन उसके बाद पेपर लीक होने की जानकारी सबको चता चली। जिले में अलक्षेन्द्र इंटर कालेज भिनगा, चौधरी राम बिहारी बुद्ध इंटर कालेज श्रावस्ती, जनता इंटर कालेज पटना खरगौरा, जगतजीत इंटर कालेज इकौना एवं राजा वीरेंद्रकांत महाविद्यालय भिनगा को परीक्षा केन्द्र बनाए गए थे।
विज्ञापन

शिक्षक पात्रता परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जानी थी। प्रथम पाली (प्राथमिक स्तर) सुबह 10 से 12.30 बजे तक व द्वितीय पाली में (उच्च प्राथमिक स्तर) की परीक्षा 2:30 बजे से पांच बजे तक होनी थी। प्रथम पाली में 3216 तथा द्वितीय पाली में 1783 परीक्षार्थी शामिल होने थे। परीक्षा के लिए जिले में पांच परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। प्रथम पाली में सुबह 10 बजे से 12:30 बजे तक परीक्षा होनी थी। परीक्षार्थी अपने निश्चित समय पर केंद्र पहुंच कर अपना स्थान भी ग्रहण कर चुके थे। परीक्षार्थियों को उत्तर पुस्तिका व प्रश्नपत्र भी वितरित कर दिया गया था।
विज्ञापन

करीब एक घंटे तक अभ्यर्थियों ने अपनी उत्तर पुस्तिका भरी भी, लेकिन करीब 11:30 बजे अचानक सभी अभ्यर्थियों से उत्तर पुस्तिकाएं वापस ले ली गई। अभ्यर्थियों को परीक्षा रद्द होने की सूचना भी केंद्रों पर दी गई। परीक्षा क्यों रद्द की गई। इसके बारे में तत्काल कोई अधिकृत जानकारी केंद्र पर नहीं दी गई। डीएम नेहा प्रकाश ने एक पत्र जारी करके सूचना दी कि अपरिहार्य परिस्थितियों में दोनों पालियों में होने वाली टीईटी परीक्षा स्थगित कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह युवाओं के साथ एक मजाक
टीईटी परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने से अभ्यर्थी अच्छे खासे नाराज हैं। बलरामपुर से भिनगा परीक्षा देने आई कुसुम जायसवाल व मल्हीपुर की प्रियंका सिंह ने बताया कि यह सरकार की जिम्मेदारी है कि परीक्षा पारदर्शी व स्वच्छ माहौल में हो। इसमें अभ्यर्थियों की क्या गलती है। अब परीक्षा टल गई तो वैकेंसी भी टलेगी। वहीं सिरसिया से परीक्षा देने आए सत्य प्रकाश का कहना था कि वह इस परीक्षा का काफी दिनों से इंतजार कर रहे थे। परीक्षा स्थगित होने के बाद तैयारी पर प्रभाव पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed